फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Demarcation of three square km of lithium reserve site in Reasi completed, people will get proper compensation

जम्मू-कश्मीर: रियासी में लीथियम रिजर्व साइट के तीन वर्ग किमी का सीमांकन पूरा, लोगों को मिलेगा उचित मुआवजा

Sun, 16 Apr 2023 01:56 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 16 Apr 2023 01:56 PM IST
सार

रिजर्व साइट का दौरा करने पहुंचे खनन विभाग के सचिव अमित शर्मा को सीमांकन कार्य की जानकारी दी गई। क्षेत्रवासियों ने खनन सचिव से जिन लोगों की संपत्ति लीथियम साइट क्षेत्र में आ रही है उन्हें उचित मुआवजा देने को कहा।

विज्ञापन
Demarcation of three square km of lithium reserve site in Reasi completed, people will get proper compensation
रियासी में साइट का दौरा करते अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

खनिज संपदा से भरपूर जम्मू संभाग के रियासी जिले में मिली बेशकीमती और महत्वपूर्ण धातु लीथियम भंडार की रिजर्व साइट सलाल हैमाना क्षेत्र का सीमांकन कार्य पूरा कर लिया गया है। यह लगभग तीन वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। राजस्व विभाग ने भी सीमांकित सीमाओं के भीतर आने वाले आवासों, पेड़ों और अन्य संपत्तियों की सूची तैयार कर ली है।
विज्ञापन


इसके बाद भारत सरकार की संबंधित एजेंसियां लीथियम खनन ब्लाक की बोली लगाने की प्रक्रिया पर काम करेंगी। रिजर्व साइट का दौरा करने पहुंचे खनन विभाग जम्मू कश्मीर के सचिव अमित शर्मा को सीमांकन कार्य की जानकारी दी गई। क्षेत्रवासियों ने खनन सचिव से जोर दिया कि जिन लोगों की संपत्ति लीथियम साइट क्षेत्र में आ रही है उन्हें उचित मुआवजा देना सुनिश्चित बनाया जाए।
विज्ञापन


सचिव ने बताया कि उपराज्यपाल और मुख्य सचिव के नेतृत्व में यूटी प्रशासन जल्द रियासी में लीथियम निष्कर्षण के लिए अगले कदम उठाने की दिशा में देख रहा है। इसमें सलाहकार आदि नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस क्षेत्र में अनुमानित 5.9 मिलियन लीथियम भंडार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने क्षेत्रवासियों से चर्चा करते हुए कहा कि वे किसी प्रकार की दहशत या सुनाई जा रही बातों पर गौर न करें। सरकार की तरफ से उनसे बात कर ही आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। राजस्व विभाग ने जो सर्वे किया है, उसमें निजी और सरकारी जमीनों का पूरा रिकार्ड आ गया है।

सरपंच प्रीतम सिंह, सरपंच मोहिंदर सिंह, क्षेत्रवासी राजिंदर सिंह ने बताया कि गांव के लोग अपने घर जमीन छोड़कर जाने की बात दहशत में हैं। इनके पुनर्वास की पूरी व्यवस्था करने के बाद ही आगे की कार्रवाई को शुरू किया जाए।

सचिव ने कहा कि गांव सलाल में लीथियम को निकालने के लिए की जाने वाली टेंडर प्रक्रिया से पहले यहांं के स्थानीय लोगों के पुनर्वास का काम पूरी जिम्मेदारी से किया जाएगा। पहले पुनर्वास और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी उसके बाद ही काम शुरू होगा।


बाद में सचिव ने संपत्ति की पहचान के संबंध में हुई प्रगति के बारे में जिला उपायुक्त बबीला रकवाल, निदेशक भूविज्ञान व खनन सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। जम्मू कश्मीर में लीथियम की यह दुर्लभ खोज प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed