{"_id":"67856a0948da5b905601d88b","slug":"demand-to-start-pension-reasi-news-c-202-1-sjam1001-119230-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बुजुर्गों की बंद पेंशन दोबारा शुरू की जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बुजुर्गों की बंद पेंशन दोबारा शुरू की जाए
Tue, 14 Jan 2025 01:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। मजदूर दस्तकार यूनियन जम्मू-कश्मीर के प्रदेश उप प्रधान बंसी लाल शर्मा ने सोमवार को जिले के कई गांव का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान लोगों ने बताया कि बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिल रही है।
लोगों ने कहा कि पिछले साल पेंशन बंद हुई थी उनको दोबारा कागजात बनाने को कहा गया था, मगर अब तक पेंशन दोबारा से शुरू नहीं हुई है। लड़कियों की शादी और मकान बनाने के पैसे दिए जाने थे वह भी कई सारे लोगों को एक साल बीतने के बाद भी नहीं मिले। लोगों ने उधार लेकर शादियां करवाई हैं। बुजुर्गों ने पेंशन दोबारा शुरू करने की मांग की।
वहीं मकान बनाने के लिए मेटेरियल भी लिया है, जिसके पैसे भी देने है। बताया कि मनरेगा की दिहाड़ी ज्यादा करने के साथ ही बीपीएल राशन कार्ड का सर्वे किया जाए। जिला मुख्यालय में मजदूरों के लिए एक सराय भी बनाने को कहा। संवाद