{"_id":"5756e7d64f1c1b761f9c5d9a","slug":"demand-to-inquiry-into-abuse-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेकां एमएलसी से बदसलूकी पर जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेकां एमएलसी से बदसलूकी पर जांच की मांग
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 07 Jun 2016 08:57 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर विधानसभा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान परिषद में मंगलवार को नेशनल कांफ्रेंस के एमएलसी बशीर अहमद वीरी ने चेयरमैन के सामने पहलगाम में पुलिस अधिकारी द्वारा उनसे की गई बदसलूकी की जांच की मांग की। उन्होंने इसके लिए हाउस की कमेटी गठित करने की भी अपील की।
इस पर सदन में मौजूद मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह पुलिस द्वारा इसकी जांच करवा रहे हैं। वहीं लगभग सभी एमएलसी ने वीरी की मांग का समर्थन किया। दरअसल परिषद में प्रश्नकाल खत्म होने के बाद शुरू हुए शून्यकाल में नेकां के एमएलसी बशीर अहमद वीरी खड़े हुए और यह मुद्दा उठाया। इस पर शुरू में कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर सभी विपक्षी दल के एमएलसी आक्रोशित हो गए और उन्होंने वाक आउट करने के लिए कहा।
इस बीच पीडीपी के मंत्री अब्दुल हक़ खान ने वीरी ने कहा कि उन्होंने डीएसपी स्तर के अधिकारी से मामले की जांच कराने को कहा है। उन्होंने मामले में कार्रवाई का आश्वासन भी दिया, लेकिन मंत्री के जवाब से असंतुष्ट जताते हुए वीरी समेत विपक्ष के अन्य एमएलसी ने उनकी मांग के समर्थन में शोर मचाया।
विज्ञापन
विधान परिषद के चेयरमैन ने आश्वासन दिया कि अगर एक सप्ताह के भीतर मामले में कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो जांच के लिए हाउस की कमेटी का गठन किया जाएगा। गौरतलब है कि एमएलसी बशीर अहमद वीरी हाल में कुछ शिकायतें मिलने पर पहलगाम गए थे। वहां उन्होंने इस मामले में स्थानीय एसएचओ से बात करनी चाही, लेकिन पुलिस अधिकारी ने उनके साथ बदसलूकी की। इसके बाद से वह अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।