फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Demand to complete Tawi Lake and Mubarak Mandi heritage projects soon

Jammu News: तवी झील और मुबारक मंडी हेरिटेज परियोजनाएं जल्द पूरी करने की मांग

विज्ञापन
Demand to complete Tawi Lake and Mubarak Mandi heritage projects soon
डिप्टी सीएम को मांगपत्र सौंपते अरुण गुप्ता व उनकी टीम     स्रोत -  चैंबर
- चैंबर ऑफ कॉमर्स ने उप मुख्यमंत्री के सामने उठाए कारोबारियों के मुद्दे
विज्ञापन

- नई औद्योगिक नीति और दुकानदारों के पुनर्वास जैसे मुद्दे भी सामने रखे

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने शनिवार को उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी से मुलाकात की। चैंबर के प्रधान अरुण गुप्ता ने तवी झील और मुबारक मंडी हेरिटेज जैसी परियोजनाओं को जल्द पूरा करने जैसी मांगें रखीं। नई औद्योगिक नीति, आटा मिल मालिकों की समस्याएं और दुकानदारों के पुनर्वास जैसे मुद्दे भी उठाए।

शहर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के नवनिर्वाचित प्रतिनिधिमंडल को गुलदस्ता देकर बधाई दी। अरुण ने उप मुख्यमंत्री से जम्मू को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए तवी किनारे सौंदर्यीकरण, तवी झील और मुबारक मंडी हेरिटेज परियोजना जैसे कामों को जल्द पूरा करने की मांग रखी।
विज्ञापन

उन्होंने पटनीटॉप विकास प्राधिकरण को फिर से सक्रिय करने की मांग भी की। उन्होंने गांधीनगर हाउसिंग कॉलोनी, शिव मार्केट, रेलवे स्टेशन के दुकानदारों, सब्जी मंडी, फल मंडी और बाहु प्लाजा के दुकानदारों की लीज डीड न मिलने की समस्या से भी उप मुख्यमंत्री को अवगत कराया। नई बस्ती में फ्लाईओवर निर्माण और अखनूर रोड चौड़ीकरण से प्रभावित व्यापारियों के पुनर्वास की भी मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चैंबर की टीम ने नई औद्योगिक नीति से जुड़ी समस्याओं, आटा मिल संचालकों की समस्याएं और खाद्य तेल के उत्पादन से जुड़े व्यापारियों की समस्याओं और मांगों को भी उठाया। इस दौरान चैंबर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, सचिव राजेश गुप्ता और कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed