फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Demand

वृद्धावस्था पेंशन योजना को दोबारा लागू करे सरकार

विज्ञापन
Demand
रियासी में गठित की गई एनएमओपीएस युनिट के सदस्य व अन्य पदाधिकारी। - फोटो : REASI
रियासी। जनाना पार्क में रविवार को नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम जम्मू कश्मीर की बैठक में वृद्धावस्था पेंशन योजना को प्रदेश में दोबारा लागू करने की मांग उठाई गई। साथ ही बैठक में कई अन्य अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

जिला प्रधान सुशील कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश उपप्रधान रमन कुमार, सचिव रोहित शर्मा, संयुक्त सचिव रघुवीर सिंह ने कहा कि वर्ष 2010 में वृद्धावस्था पेंशन को बंद कर सेवानिवृत्त होने पर एकमुश्त रुपये दिए जाने का प्रावधान शुरू किया गया था। सरकारी नौकरी करने वाले कर्मचारी के पास एक आस होती है कि सेवानिवृत्त होने के बाद उनको पेंशन मिलेगी, जिससे वह अपना गुजर बसर कर पाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय के दौरान एनपीएस कर्मचारियों को भी वेतन न मिलने के कारण परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। उनके लिए पेंशन की कोई भी योजना नहीं है। उनका 10 प्रतिशत बुनियादी और महंगाई भत्ता है। जबकि, 40 प्रतिशत शेयर बाजार में रखा जाता है, जिसमें उतार चढ़ाव के बाद ही उनको वेतन जारी होता है। बैठक में एलजी से मांग की गई कि वर्ष 2010 से पहले की योजनाओं को जारी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला इकाई का गठन कर उसका विस्तार किया गया। मौके पर महासचिव विपिन शर्मा, सचिव भारत विजय, उपप्रधान सुरिंदर शर्मा, संयुक्त सचिव हारून सेठी, मुख्य प्रचारक विशाल बनाथिया व चंदन उपाध्याय, मुख्य समन्वयक बलबीर सिंह, व्यवस्थापक विशान बाली, प्रचारक विजय सिंह, पब्लिसिस्ट सचिव विशाल कुमार शर्मा और सदस्य जुगल किशोर, अर्जुन जंवाल, कुलदीप सिंह भी मौजूद रहे। योजना को सभी विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए लागू करने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed