फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   demand

महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश घोषित करने में देरी मंजूर नहीं

विज्ञापन
demand
जम्मू। महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश घोषित करने के लिए प्रदेश प्रशासन से कमेटी के गठन का आश्वासन मिलने के बाद युवा राजपूत सभा ने 10 जनवरी से होने वाले प्रदर्शन को फिलहाल स्थगित कर दिया है। वहीं, सोमवार को युवा राजपुत सभा के नेतृत्व में काफी संख्या में लोग तवी पुल स्थित महाराज हरि सिंह की प्रतिमा स्थल पर एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने संयुक्त रूप से सरकार से अवकाश घोषित करने में देरी नहीं करने की अपील की है।
विज्ञापन

सोमवार को सभा की ओर से महाराजा हरि सिंह प्रतिमा तक रैली निकाली गई। सभा के अध्यक्ष राजन सिंह हैप्पी ने कहा कि सरकार से आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शन फिलहाल स्थगित किया है। उपराज्यपाल ने छुट्टी घोषित करने के लिए एक कमेटी के गठन की बात कही है। अगर सरकार ने मांग की अनदेखी की तो मजबूरन बड़ा कदम उठाना पड़ेगा। महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश लाखों लोगों की भावनाओं से जुड़ा है। ऐसे में सरकार को लोगों की भवनाओं का ख्याल रखते हुए जल्द अवकाश की घोषणा करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed