फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   TS Wazir murder case should be investigated soon

जम्मू-कश्मीर: टीएस वजीर हत्याकांड की जांच में तेजी लाएं, परिजन बोले- गृहमंत्री से नहीं मिल पाए

Fri, 29 Oct 2021 06:21 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Fri, 29 Oct 2021 06:21 PM IST
सार

पूर्व एमएलसी त्रिलोचन सिंह वजीर की कुछ महीने पहले दिल्ली में हत्या कर दी थी। उनके परिवार वालों ने इस मामले की जांच में तेजी लाने की मांग की है।

विज्ञापन
TS Wazir murder case should be investigated soon
टीएस वजीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व एमएलसी त्रिलोचन सिंह वजीर के परिवार ने उनकी हत्या मामले की जांच में तेजी लाने की मांग की है। हालांकि, वह दिल्ली क्राइम ब्रांच की जांच से संतुष्ट हैं, लेकिन परिवार चाहता है कि जांच और तेजी लाई जाए। यह मांग शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में वजीर के परिवार ने उठाई है।

विज्ञापन


वजीर के पुत्र कर्ण सिंह ने बताया कि वह इस मामले को लेकर गृहमंत्री अमित शाह से मिलना चाहते थे। इसके बारे में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से भी बात भी की गई थी, क्योंकि पिता कमेटी के चेयरमैन रहे हैं। उन्हें कमेटी के महासचिव फतेह सिंह ने बताया था कि अमित शाह जम्मू आ रहे हैं और वह डिग्याना गुरुद्वारे में माथा टेकने पहुंचेंगे। इस दौरान उनकी मुलाकात करवा दी जाएगी और ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


महंत मंजीत सिंह ने आश्वासन दिया था कि वह निजी तौर पर अमित शाह से बात करेंगे, लेकिन जिस दिन वह गुरुद्वारे पहुंचे तो हैरान हो गए। देखा कि हत्या में दर्ज एफआईआर में जिस शख्स का नाम है वह गुरुद्वारे में सिख समुदाय की ओर से संबोधन कर रहा था। यहीं नहीं, अमित शाह को सौंपे गए ज्ञापन में उनके मामले का जिक्र भी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह पूछना चाहते हैं कि किसने दर्ज एफआईआर में शामिल व्यक्ति को सिखों की नुमाइंदगी करने की अनुमति दी। मामले को लेकर उपराज्यपाल से भी मिले थे, लेकिन आश्वासन के बावजूद केंद्रीय गृहमंत्री ने नहीं मिलाया गया। अब वह दिल्ली में उनसे मिलकर इसे मामले में हस्तक्षेप कर साजिश का पर्दाफाश और एक फरार आरोपी को जल्द पकड़ने की मांग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed