फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   demand

अन्य पिछड़ा वर्ग को भी मिले 27 फीसदी आरक्षण

विज्ञापन
demand
जम्मू। ऑल इंडिया बैकवर्ड क्लास यूनियन ने जम्मू में अन्य पिछड़ा वर्ग को भी 27 फीसदी आरक्षण की मांग की है। यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि सभी केंद्र शासित प्रदेशों में सरकारी नौक री और अन्य शिक्षण संस्थानों में 27 फीसदी आरक्षण मिल रहा है। लेकिन जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद भी आरक्षण नहीं मिल पा रहा। अध्यक्ष अब्दुल मजीद ने रविवार को जम्मू में एक कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि पिछड़ा वर्ग के साथ अन्याय हो रहा है। 2019 में मोदी सरकार को ज्ञापन भेजा गया। उसके बाद प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को भी कई बार ज्ञापन सौंपा, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। यूनियन ने कहा कि न्यायालय ने भी उनके हक में फैसला किया है कि अनुच्छेद 370 हटते ही अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को केंद्रीय सरकार द्वारा दिया आरक्षण मिलना चाहिए। यूनियन ने सरकार से मांग की है कि जल्द आरक्षण लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed