{"_id":"5fe8f65d8ebc3e3f3317e205","slug":"demand-jammu-city-news-jmu225661860","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोगरी साहित्य सभा के भवन की चारदीवारी का जल्द हो काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोगरी साहित्य सभा के भवन की चारदीवारी का जल्द हो काम शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। डोगरी साहित्य सभा ने रविवार को बैठक का आयोजन हुआ। अध्यक्ष सुभाष सुंवड़िया ने कहा कि सभा के भवन की चारदीवारी के लिए काम की मंजूरी मिल गई है, लेकिन संबधित विभाग ने काम को अभी तक शुरू नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि काम को जल्द शुरू किया जाना चाहिए। सभा में हॉल बनाने की भी प्रशासन से मांग की गई। अध्यक्ष ने कहा कि डोगरी को आधिकारिक भाषा का दर्जा मिल चुका है, लेकिन अभी तक डोगरी की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। सभी विभागों में डोगरी भाषा को लागू किया जाना चाहिए और जहां तक शादी के कार्ड भी डोगरी भाषा में ही छपने चाहिए। इस मौके पर अशोक शर्मा, मदल गोपाल शर्मा, हंस राज, मदल लाल थापा, विशाल डोगरा, शेलो रानी, अंजू, जानकी राजपूत, संदूर चंद आदि मौजूद रहे।
-----
डोगरा ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा ने गठित की दो कमेटियां
जम्मू। डोगरा ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा ने रविवार को सभा में अध्यक्ष वेद प्रकाश की अध्यक्षता बैठक का आयोजन किया। सभा ने धर्मार्थ ट्रस्ट कर्मियों के लगातार चल रहे प्रदर्शन पर चिंतन किया। बाद में सभी की सहमति से सभा ने दो कमेटियों का गठन किया गया। ये दो कमेटियां धर्मार्थ ट्रस्ट के चल रहे लगातार प्रदर्शन की जांच करेंगी और परिणाम के आधार पर ट्रस्ट कर्मियों और एसोसिएशन के लोगों के बीच सहमति के लिए कोशिश करेंगी।