फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Delimitation announcement is challenging before Amarnath Yatra in Jammu

अमरनाथ यात्रा से पहले परिसीमन की घोषणा होगी चुनौतीपूर्ण, कश्मीर में बिगड़ सकते हैं हालात

Thu, 06 Jun 2019 07:45 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: राजेश सैनी Updated Thu, 06 Jun 2019 07:45 AM IST
विज्ञापन
Delimitation announcement is challenging before Amarnath Yatra in Jammu
नरेंद्र मोदी-अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

बहुप्रतीक्षित राज्य विधानसभा के परिसीमन की घोषणा अमरनाथ यात्रा से पहले करना मोदी-शाह जोड़ी के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होगी। केंद्र के इस कदम से कश्मीर में हालात खराब हो सकते हैं। पीडीपी और नेकां समेत घाटी आधारित अन्य दल पहले ही परिसीमन पर विरोध जता चुके हैं।  

विज्ञापन


यदि केंद्र सरकार ने परिसीमन की घोषणा की तो घाटी में विरोध प्रदर्शन का सिलसिला शुरू हो सकता है। पीडीपी और नेकां के साथ ही पीपुल्स कांफ्रेंस तथा शाह फैसल की जम्मू-कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट सड़क पर उतरकर केंद्र सरकार के फैसले का विरोध कर सकती है।
विज्ञापन


साथ ही इस मसले को सांप्रदायिक रंग देने के लिए अलगाववादी तथा पत्थरबाज सक्रिय हो सकते हैं। जानकारों का कहना है कि पहली जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा से पहले केंद्र सरकार इस तरह का कोई जोखिम नहीं उठाएगी जिससे घाटी में हिंसा भड़के।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही इससे अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा पर किसी प्रकार की आंच आए। हालांकि, सोशल मीडिया में यह वायरल हो रहा है कि परिसीमन के संबंध में गृह मंत्री ने कोई बैठक नहीं ली है। लेकिन परिसीमन के मुद्दे पर राज्य में सियासत गरमा गई है।


जम्मू आधारित दलों ने परिसीमन का काम जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की है ताकि जम्मू को उसका हक मिल सके। यहां के नेताओं को विश्वास है कि जम्मू के हक में विधानसभा की कई सीटें आएंगी। भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने विधानसभा चुनाव से पूर्व परिसीमन करवाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed