{"_id":"682f7141ab162a8ff308f634","slug":"deligation-meet-with-tehsildar-reasi-news-c-202-1-sjam1001-123443-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्राइमरी हेल्थ सेंटर से स्थानांतरित डॉक्टर वापस बुलाए विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्राइमरी हेल्थ सेंटर से स्थानांतरित डॉक्टर वापस बुलाए विभाग
विज्ञापन
प्राइमरी हेल्थ सेंटर में डॉक्टर की कमी पर तहसीलदार को ज्ञापन देते स्थानीय लोग
संवाद न्यूज एजेंसी।
पौनी। स्थानीय प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) में डॉक्टरों की कमी के चलते वीरवर को एक प्रतिनिधिमंडल ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर से मिला। प्रतिनिधिमंडल में शामिल जिला विकास परिषद की सदस्य रीता शर्मा ने कहा कि पीएचसी से जिन डॉक्टरों को किसी अन्य स्थान पर भेजा गया है उन्हें जल्द से जल्द उन्हें वापस लाया जाए।
खासतौर पर जहां पर महिला विशेषज्ञ डॉक्टर को तत्काल वापस बुलाया जाए ताकि महिलाओं को अपने इलाज के लिए दरबदर न होना पड़े । उन्होंने कहा कि हमें जानकारी है कि कुछ डॉक्टरों का वेतन तो पौनी से जारी हो रहा है जबकि के अपनी सेवाएं कहीं दूसरे स्थान पर दे रहे हैं। हमारे लोगों के साथ अन्याय हो रहा है यह बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द आप अपने उच्च अधिकारियों के साथ बात करें और उन्हें बताएं कि पौनी से स्थानांतरित किए गए डॉक्टर को वापस लगाया जाए।
स्थानीय लोगों को इलाज के लिए कहीं और जाना पड़ रहा है यह खाली नाम का पीएचसी है। इस मौके पर माड़ी नाला के पूर्व सरपंच प्रकाश सिंह,कान्हा के पूर्व सरपंच संजीव शर्मा, विकास गंडोत्रा, सुदेश कुमार मौजूद रहे। सभी ने एकजुट हो कर डॉक्टर की कमी दूर करने को कहा। लोगों की बातें सुनने के बाद ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर पौनी डॉक्टर रजनीश कुमार ने कहा कि कुछ डॉक्टर को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऑफिस से स्थानांतरित किया गया है। समस्या को ले एक प्रतिनिधिमंडल हमारे पास पहुंचा था इस की जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों को देंगे। डॉक्टर की कमी दूर करने की पूरी कोशिश की जाएगी।