{"_id":"651740ed0e65ff413d02518e","slug":"delhi-unversity-admission-process-jammu-news-c-10-jam1006-212748-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बीए-बीबीए एलएलबी के लिए पंजीकरण शुरू, डीयू में क्लैट परीक्षा के स्कोर के आधार पर होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बीए-बीबीए एलएलबी के लिए पंजीकरण शुरू, डीयू में क्लैट परीक्षा के स्कोर के आधार पर होंगे दाखिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में लंबे इंतजार के बाद पांच वर्षीय बीए एलएलबी, बीबीए एलएलबी में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू है। हाल में दिल्ली हाई कोर्ट से कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) स्कोर के आधार पर प्रवेश की अनुमति मिलने के बाद इन कोर्सेज के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया गया है। दाखिले क्लैट स्कोर के आधार पर लिए जाएंगे। अभी डीयू ने आवेदन की अंतिम तिथि की घोषणा नहीं की है। कोर्सेज शुरू करने के लिए मई में डीयू की अकादमिक परिषद ने मंजूरी प्रदान की थी। इन कोर्सेज को बार काउंसिल ऑफ इंडिया से भी मंजूरी मिल चुकी है।
दिल्ली विश्वविद्यालय ने दाखिला पोर्टल पर प्रोस्पेक्टस भी जारी किया है। दोनों कोर्सेज के लिए 60-60 सीटें हैं। कोर्सेज में दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://law.uod.ac.in के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। पात्रता मानदंड के तहत छात्र का बारहवीं पास होना जरूरी है। सामान्य श्रेणी, ईडब्ल्यूएस व ओबीसी श्रेणी के लिए 45 फीसदी व एससी-एसटी व पीडब्ल्यूडी श्रेणी के लिए 40 फीसदी अंक होने चाहिए। पंजीकरण शुल्क के रूप में अनारक्षित, ओबीसी, व ईडब्ल्यूएस के आवेदकों को 1500 रुपये व एससी-एसटी व पीडब्ल्यूडी के लिए एक हजार रुपये ऑनलाइन भुगतान करने होंगे।
आवेदन जमा होने के बाद नहीं हो सकेगा सुधार
डीयू ने स्पष्ट कर दिया है कि एक बार आवेदन फॉर्म जमा होने के बाद सुधार की मंजूरी नहीं मिलेगी। बीए एलएलबी में छात्रों को लॉ के दो पेपर के साथ समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान व इतिहास की पढ़ाई कराई जाएगी। जबकि बीबीए एलएलबी में दो लॉ पेपर के साथ तीन मैनेजमेंट के पेपर भी पढ़ेंगे। कोर्स के लिए छात्रों को प्रति वर्ष 1.90 लाख फीस का भुगतान करना होगा। यदि किसी छात्र के परिवार की आय चार लाख रुपये से कम है तो उसे छूट मिलेगी। वहीं, सभी दाखिला लेने वाले छात्रों को लैपटॉप या पचास हजार रुपये की प्रतिपूर्ति की जाएगी।