फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Delhi Polls: Omar congratulates AAP

उमर अब्दुल्ला ने केजरीवाल को दी मुबारकबाद

Tue, 10 Feb 2015 05:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Tue, 10 Feb 2015 05:33 PM IST
विज्ञापन
Delhi Polls: Omar congratulates AAP

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी के शानदार प्रदर्शन के लिए 'आप' को बधाई देते हुए कहा कि यह कांग्रेस के लिए एक सबक है कि यदि जी जान से लड़ें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को हराना नामुमकिन भी नहीं है।

विज्ञापन


नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष उमर ने ट्वीट किया कि वाह, शाबाश दिल्ली और शाबाश आम आदमी पार्टी। अरविंद केजरीवाल को अगले पांच साल के लिए शुभकामनाएं। उन्होंने आगे कहा कि इसमें अगर कांग्रेस के लिए कोई सबक है तो वह यह है कि यदि आप लड़ें तो मोदी और भाजपा अपराजेय नहीं हैं।
विज्ञापन


गलतियों का इंतजार मत कीजिए। जम्मू-कश्मीर में मौजूदा राजनीतिक अवरोध के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा और पीडीपी को अब राज्य में सरकार बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि तो प्रिय भाजपा और जम्मू-कश्मीर पीडीपी, क्या अब हमें जम्मू-कश्मीर में एक सरकार मिल सकती है?
विज्ञापन
विज्ञापन


आपने कहा कि दिल्ली के लिए इंतजार करो और हमने किया। अब हम और ज्यादा इंतजार नहीं करना चाहते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed