फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   delhi police investigate roll of kashmiri hardliners

JNU विवाद: जांच कश्मीरी कट्टरपंथियों तक पहुंची

Wed, 02 Mar 2016 07:10 PM IST
Updated Wed, 02 Mar 2016 07:10 PM IST
विज्ञापन
delhi police investigate roll of kashmiri hardliners

जेएनयू में देशविरोधी नारे लगाने की तफ्तीश कश्मीर के कट्टरपंथियों तक पहुंच गई है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने अब जेएनयू में कट्टरपंथियों के एक गुट की भूमिका को लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस की शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि जेएनयू में देशविरोधी नारे लगवाने के पीछे जम्मू-कश्मीर के कट्टरपंथियों का हाथ है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस की एक टीम कश्मीर गई हुई है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस अभी तक उमर खालिद व अनिर्बन भट्टाचार्य का मोबाइल फोन तक बरामद नहीं कर पाई है। आरोपियों ने अपने मोबाइल फोनों के बारे में कुछ नहीं बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खालिद ने स्वीकार कि उसने वाट्सऐप ग्रुप बना रखा था

delhi police investigate roll of kashmiri hardliners

जेएनयू के कार्यक्रम में चेहरे ढककर कुछ लोगों ने ही देशविरोधी नारे लगाए थे। इनमें पुरुष और महिलाएं भी हैं। बकौल पुलिस, इस विवादित कार्यक्रम में जामिया, अलीगढ़ और कश्मीरी छात्र थे। पुलिस ने सभी छात्रों की पहचान का दावा किया है।

उमर खालिद ने ये स्वीकार किया है कि उसने मोबाइल पर वाट्सऐप ग्रुप बना रखा था। इसके जरिये लोगों को कार्यक्रम में बुलाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed