फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   delegation met minister on various issues

'जीएसटी के तहत लगातार मिले इंसेंटिव'

Fri, 14 Apr 2017 04:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 14 Apr 2017 04:17 PM IST
विज्ञापन
delegation met minister on various issues
जीएसटी - फोटो : डेमो फोटो

एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज (एओआई) गंग्याल के एक डेलिगेशन ने वीरवार को उद्योग और वाणिज्य मंत्री चंद्रप्रकाश गंगा से मुलाकात की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर रियासत में जीएसटी के तहत इंडस्ट्रियल सेक्टर को मिल रहे इंसेंटिव्स को एक्सटेंशन का मुद्दा उठाया। कहा कि यह जारी रहनी चाहिए। इनमें वैट रिमीशन, कैशलेस वैट रिफंड, तैयार माल की रियासत से बाहर बिक्री पर सीएसटी छूट, रॉ मैटीरियल की खरीद पर टोल टैक्स छूट जैसी रियायतें शामिल हैं।

विज्ञापन

 

असुरक्षित पड़ोस, सीमा पार आतंकवाद, रॉ मैटीरियल की अनुपलब्धता जैसे मुद्दे उठाते हुए उन्होंने कहा कि रियासत और केंद्र सरकार की तरफ से काफी इंसेंटिव मिलने के बावजूद पिछले पांच साल में बहुत कम निवेश हुआ है। आर्थिक गतिविधियों में कमी आई है। रोजगार में कमी आई है। इससे रियासत के साथ ही बाहर के राज्यों के निवेशकों का भरोसा भी कम होता है।

विज्ञापन


उन्होंने जीएसटी के तहत मिल रही रियायतों को जारी रखने के रास्ते खोजे जाने पर जोर दिया। उद्योग और वाणिज्य मंत्री से यह मामला केंद्रीय मंत्री के सामने उठाने का भी आग्रह किया। जवाब में उद्योग मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा ने इस मुद्दे के हल के साथ ही रियासत के भीतर और बाहर से निवेश बढ़ोत्तरी के लिए पुरजोर कोशिश करने का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed