{"_id":"6497def95479bdaf00069a77","slug":"defense-minister-rajnath-singh-visit-jammu-on-june-26-will-attend-the-security-conclave-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajnath Singh Jammu Visit: कल जम्मू में आएंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा सम्मेलन में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajnath Singh Jammu Visit: कल जम्मू में आएंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा सम्मेलन में होंगे शामिल
Sun, 25 Jun 2023 12:00 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:00 PM IST
सार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को जम्मू पहुंचेगे। यहां वह विश्वविद्यालय में रक्षा सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पार्टी नेताओं से रूबरू भी होंगे।
विज्ञापन
Rajnath Singh
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 26 जून को जनरल जोरावर सिंह सभागार (जम्मू विश्वविद्यालय) में रक्षा सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके अलावा रक्षा मंत्री त्रिकुटा नगर स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पार्टी नेताओं से रूबरू होंगे। इस दौरान आंतरिक और बाहरी सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। रक्षामंत्री का कुछ अग्रिम चौकियों का दौरा भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
भाजपा की ओर से जारी शेड्यूल में केंद्रीय रक्षा मंत्री जनरल जोरावर सिंह सभागार में होने वाले सुरक्षा सम्मेलन में सोमवार की सुबह 11 बजे शामिल होंगे, जबकि उपस्थिति को 10.30 बजे मौजूद रहने को कहा गया है। सम्मेलन में वरिष्ठ लोगों के साथ सेवानिवृत्त सुरक्षा अधिकारी सहित अन्य वर्ग के लोग शामिल होंगे। इसमें सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के ठीक बाद रक्षा मंत्री का दौरा अहम माना जा रहा है। पार्टी मुख्यालय में प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ रक्षामंत्री विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। रक्षा मंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इसमें सेना सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां लगी हुई हैं।
विज्ञापन