फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Defence Minister Rajnath Singh to visit Ladakh on thursday

जम्मू-कश्मीरः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज लद्दाख में, बेहद अहम है यह दौरा

Thu, 29 Aug 2019 05:11 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 29 Aug 2019 05:11 AM IST
विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh to visit Ladakh on thursday
राजनाथ सिंह - फोटो : फाइल फोटो
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज लद्दाख जाएंगे। आपको बता दें कि सिंह का यह दौरा काफी खास है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद यह उनका पहला दौरा होगा। साथ ही आपको बता दें कि 10 सितंबर के बाद कभी भी मुख्तार अब्बास नकवी कश्मीर का दौरा कर सकते हैं।
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ेंः 5 अगस्त से अबतक जम्मू-कश्मीरः देश में खुशी और सियासी घमासान तो पाक परेशान, इन्हें रातभर नींद नहीं आई
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के सचिव शैलेश की अगुवाई में छह सदस्यीय टीम मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर श्रीनगर पहुंची। समिति कश्मीर घाटी में विकास कार्यों का जायजा लेकर अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को रिपोर्ट सौंपेगी। समिति जम्मू और लेह का भी दौरा करेगी।



सचिव शैलेश के अलावा टीम में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम की संयुक्त सचिव निगार फातिमा, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास और वित्त प्राधिकरण की चेयरमैन एवं प्रबंधक निदेशक शाहबाज अली, सेंट्रल वक्फ काउंसिल के सचिव एसएएस नकवी शामिल हैं। श्रीनगर पहुंचने के बाद शैलेश ने राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाकात की और संभाग में अल्पसंख्यकों के कल्याण ओर युवाओं के सामाजिक आर्थिक विकास की संभावनाओं पर चर्चा की।

यह भी पढ़ेंः झील के पानी पर तैरता बाजार...किसी को भी दीवाना बना ले यह खूबसूरती, दस तस्वीरों में डल यात्रा

राज्यपाल ने इस दौैरान जम्मू-कश्मीर के त्वरित विकास की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ यहां के लोगों को मिलना चाहिए। उन्होंने युवाओं में कौशल विकास की जरूरत जताई ताकि बाजार में रोजगार की जरूरतों के अनुसार युवा वर्ग कुशल बने।

इस बीच नकवी ने दिल्ली में कहा कि कश्मीर गई टीम वहां विकास की संभावनाएं तलाशेगी। अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद मंत्रालय का फोकस जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बड़े पैमाने पर विकास की संभावनाओं को तलाश कर उन पर काम करने का है। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम से भी जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का विकास होगा। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों में मुस्लिम, बौद्ध, सिख हैं और यहां अल्पसंख्यक मंत्रालय की भूमिका बढ़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed