{"_id":"5ed6ae2a8ebc3e9042045f2c","slug":"decision-jammu-news-jmu2112962138","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में मीडिया पॉलिसी को मिली मंजूरी, जानिए इससे क्या लाभ होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में मीडिया पॉलिसी को मिली मंजूरी, जानिए इससे क्या लाभ होंगे
Wed, 03 Jun 2020 01:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में मीडिया पॉलिसी को मंजूरी
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रदेश में मीडिया पॉलिसी को मंजूरी दी गई है। इसके तहत प्रतिष्ठित संस्थानों आईआईएमसी व आईआईएम में मीडिया एकेडमी, इंस्टीट्यूट व चेयर की स्थापना की जाएगी। सूचना विभाग को इस संबंध में प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही एसओपी भी तैयार की जाएगी ताकि स्वास्थ्य एवं प्राकृतिक आपदा के दौरान लोगों तक पहुंचा जा सके। सूचना विभाग में सोशल मीडिया सेल स्थापित किया जाएगा जिससे जनता से ऑनलाइन संवाद किया जा सके।
विज्ञापन
इस पॉलिसी का उद्देश्य गलत खबरों का प्रसारण रोकना है। मीडिया के जरिये शांति, एकता व अखंडता को बाधित करने वाले प्रयासों को नाकाम बनाना भी इसका उद्देश्य है। पॉलिसी के तहत साल में दो मीडिया हाउस को पुरस्कृत किया जाएगा। ऑडियो विजुअल और इलेक्ट्रानिक मीडिया को भी समाहित करते हुए विस्तृत दिशा-निर्देश तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन