फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   death

आखिरकार जिंदगी की जंग हार गया पांच साल का मासूम शक्ति

विज्ञापन
death
जम्मू। पांच दिन से जिंदगी और मौत से जूझ रहा पांच साल का मासूम शक्ति कुमार उर्फ ननू वीरवार को जिंदगी की जंग हार गया। चाकू के वार से बुरी तरह घायल ननू ने जख्मों की ताव न सहते हुए अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने इसे लेकर मामला आईपीसी 307 के तहत दर्ज कर लिया है। पहले यह मामला 307 के तहत दर्ज था। वहीं हमले के आरोपी अनिल से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

पांच दिन पहले त्रिकुटा नगर क्षेत्र में ननू के गले और सिर पर पड़ोस में रहने वाले एक आरोपी अनिल कुमार ने चाकू से हमला कर दिया था। इसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया था। सिर और गले की नसें कटने से उसे जीएमसी में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने उसके गले और सिर के दो ऑपरेशन भी किए लेकिन छोटी छोटी नसें कट जाने की वजह से वह पांच दिन तक बेहोश रहा और वीरवार दोपहर अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पहले भी बच्चों पर हमले कर चुका है आरोपी
ननू की हत्या करने वाला आरोपी अनिल कुमार पहले भी कुछ बच्चों पर हमले कर चुका है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुछ महीने पहले अनिल ने पड़ोस के रहने वाले एक बच्चे का गला घोंट दिया था। बच्चा किसी तरह से बच गया। इसके बाद एक और बच्चे के साथ मारपीट की। आरोपी फिलहाल पुलिस रिमांड पर है। उससे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed