फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   death in swine flu ward

स्वाइन फ्लू वार्ड में महिला की मौत

Sun, 22 Mar 2015 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 22 Mar 2015 10:45 AM IST
विज्ञापन
death in swine flu ward

जीएमसी के कर्नल चोपड़ा नर्सिंग होम में शनिवार की रात एक संदिग्ध स्वाइन फ्लू के मरीज की मौत हो गई। बताया जाता है कि इस महिला मरीज को देर शाम बत्रा अस्पताल से जीएमसी रेफर किया गया था।

विज्ञापन


लेकिन नर्सिंग होम में कुछ देर बाद ही महिला ने दम तोड़ दिया। अस्पताल के अधीक्षक डा. रविंद्र रतनपाल के अनुसार महिला का सैंपल जांच के लिए गया था या नहीं, इसकी जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिन से महिला का बत्रा अस्पताल में इलाज चल रहा था। उसमें स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए थे। उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई और उसे शनिवार शाम 7:30 बजे बत्रा से चोपड़ा नर्सिंग होम भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू संभाग में अभी तक चार मरीजों की स्वाइन फ्लू से मौत की पुष्टि हो चुकी है। अब तक 87 लोग स्वाइन फ्लू के एच1एन1 वायरस से पाजिटिव पाए गए हैं।

हालांकि तापमान बढ़ने से स्वाइन फ्लू की विशेष ओपीडी में संदिग्ध मरीजों के पहुंचने की संख्या में कमी आई है, लेकिन इसके साथ पाजिटिव मामलों का आना अभी भी जारी है। घाटी में भी विशेष ओपीडी में मरीजों की संख्या में कमी आने से स्वास्थ्य विभाग ने थोड़ी राहत ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed