{"_id":"64ed04a41a9f452de9017df6","slug":"death-in-land-dispute-jammu-news-c-272-1-raj1001-393-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: भूमि विवाद में बुजुर्ग की मौत पर एएसआई समेत चार लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: भूमि विवाद में बुजुर्ग की मौत पर एएसआई समेत चार लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार का आरोप-पड़ोसी एएसआई ने परिवार के साथ मिल की हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। शहर के दस्सल पठानमोढ़ा क्षेत्र में रविवार रात दो पड़ोसियों में भूमि विवाद को लेकर झगड़े में बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक साईं दास के परिवार ने पड़ोसी पुलिस में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, उसकी पत्नी और दो बेटों पर हत्या के आरोप लगाए हैं। वहीं, पुलिस ने हत्या के लिए उकसाने के आरोप में चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में जीएमसी राजोेरी में पोस्टमार्टम करवाने आए मृतक के परिजनों ने बताया कि उनका कई वर्षों से पड़ोसी एएसआई पवन कुमार पुत्र शिव प्रकाश के साथ भूमि विवाद चल रहा है। रविवार को परिवार के लोग बाहर थे। घर पर साईं दास अकेले थे। इसी दौरान उनका पवन व उनके परिवार के साथ झगड़ा हो गया। आरोप लगाया कि पवन ने पहले उनके साथ मारपीट की। बाद में उन पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। इससे साईं दास बुरी तरह से झुलस गए और दम तोड़ दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि एएसआई पवन ने बुजुर्ग को घर में अकेला देखकर इसका फायदा उठाते हुए उनकी हत्या कर दी।
उधर, मामले को गंभीरता से लेते हुए राजोरी पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि साईं दास और पड़ोसी पवन कुमार पुत्र शिव प्रकाश के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद था। परिवार के आरोपों के आधार पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने और 109 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पवन कुमार, उसकी पत्नी आशा देवी, बेटे सौरभ कुमार और आकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच चल रही है। उधर, जीएमसी राजोेरी में डॉक्टरोें के बोर्ड ने पोस्टपार्टम कर शव परिवार को सौंप दिया है।