फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Death due to snake bite

Jammu News: कानपुर से आए श्रद्धालु की सर्पदंश से मौत

विज्ञापन
Death due to snake bite
- तवी रिवर फ्रंट पर बनाए गए रजिस्ट्रेशन सेंटर के बाहर सो रहा था
विज्ञापन

- सुबह आठ बजे जीएमसी ले जाया गया
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। तवी रिवर फ्रंट पर कानपुर से अमरनाथ यात्रा के लिए आए श्रद्धालु अमित कुमार (42) को सांप ने डस लिया। इससे उनकी मौत हो गई। अमित को सुबह जीएमसी जम्मू ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव कानपुर भेज दिया गया है।

डिप्टी डायरेक्टर परिवार कल्याण व नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि श्रद्धालु अमित तवी रिवर फ्रंट के बाहर सो रहे थे। सांप ने उनको देर रात कब काटा इसकी जानकारी नहीं मिली। सुबह जब वह नहीं उठे तो शंका हुई। तत्काल अमित को जीएमसी ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी जान चली गई थी। डिप्टी डायरेक्टर ने कहा कि यदि समय पर पता चल जाता तो अस्थायी अस्पताल में एंटी वेनम उपलब्ध थी जिससे अमित की जान बचाई जा सकती थी। जीएमसी के सुपरिंटेंडेंट डॉ. बीरेंद्र त्रिशल ने सांप के डसने से श्रद्धालु अमित कुमार की मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed