फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Deaf Indian Premier League starts today

Jammu News: डेफ इंडियन प्रीमियर लीग का शुभारंभ आज

विज्ञापन
Deaf Indian Premier League starts today
एमए स्टेडियम में तैयारियां पूरी, आठ श्रवणबाधित टीमें ले रहीं भाग, सुबह 9 बजे उद्घाटन
विज्ञापन

19 अप्रैल को खेला जाएगा सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला


संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। डेफ इंडियन प्रीमियर लीग (डीआईपीएल) का पांचवां संस्करण मंगलवार से शुरू होने जा रहा है। इसके लिए टीमें सोमवार को जम्मू पहुंची। एमए स्टेडियम में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। सुबह 9 बजे से प्रतियोगिता का उद्घाटन होगा। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त जम्मू रमेश कुमार मुख्य अतिथि होंगे। इसका आयोजन इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन कर रहा है।

चार दिवसीय प्रतियोगिता में आठ श्रवणबाधित टीमें भाग ले रही हैं। इन टीमों को दो समूहों में बांटा गया है। ग्रुप ए में डेफ पंजाब लायन्स, डेफ राजस्थान रॉयल्स, डेफ कोच्चि टस्कर्स और डेफ बेंगलुरू बादशाह की टीमें हैं, जबकि ग्रुप बी में डेफ चेन्नई ब्लास्टर्स, डेफ दिल्ली बुल्स, डेफ हैदराबाद इगल्स और डेफ कोलकाता वॉरियर्स की टीमें शामिल हैं। एमए स्टेडियम जम्मू में ग्रुप ए की टीमों के और जम्मू विश्वविद्यालय क्रिकेट ग्राउंड में ग्रुप बी के टीमों के मुकाबले खेले जाएंगे। फाइनल से पहले 14 मुकाबले होंगे। पहला मुकाबला सुबह 9 बजे से और दूसरा मुकाबला दोपहर एक बजे से शुरू होगा। 19 अप्रैल को प्रतियोगिता का सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन


-----------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

किस दिन कौन-सी टीमें भिड़ेंगी
तिथि टीम ग्राउंड समय
16 अप्रैल डेफ पंजाब लायन्स बनाम डेफ राजस्थान रॉयल्स एमए स्टेडियम सुबह 9 बजे

डेफ चेन्नई बलास्टर्स बनाम डेफ दिल्ली बुल्स जम्मू विश्वविद्यालय सुबह 9 बजे
डेफ कोच्चि टस्कर्स बनाम डेफ बेंगलुरू बादशाह एमए स्टेडियम दोपहर 1 बजे
डेफ हैदराबाद इगल्स बनाम डेफ कोलकाता वॉरियर्स जम्मू विवि दोपहर 1 बजे

17 अप्रैल डेफ बेंगलुरू बादशाह बनाम डेफ राजस्थान रॉयल्स एमए स्टेडियम सुबह 9 बजे
डेफ कोलकाता वॉरियर्स बनाम डेफ दिल्ली बुल्स जम्मू विवि सुबह 9 बजे
डेफ पंजाब लायन्स बनाम डेफ कोच्चि टस्कर्स एमए स्टेडियम दोपहर 1 बजे
डेफ चेन्नई बलास्टर्स बनाम डेफ हैदराबाद इगल्स जम्मू विवि दोपहर 1 बजे

18 अप्रैल डेफ पंजाब लायन्स बनाम डेफ बेंगलुरू बादशाह एमए स्टेडियम सुबह 9 बजे
डेफ कोलकाता वॉरियर्स बनाम डेफ चेन्नई बलास्टर्स जम्मू विवि सुबह 9 बजे
डेफ राजस्थान रॉयल्स बनाम डेफ कोच्चि टस्कर्स एमए स्टेडियम दोपहर 1 बजे
डेफ दिल्ली बुल्स बनाम डेफ हैदराबाद इगल्स जम्मू विवि दोपहर 1 बजे

19 अप्रैल पहला सेमीफाइनल ए 1 बनाम बी 2 एमए स्टेडियम सुबह 9 बजे
दूसरा सेमीफाइनल ए 2 बनाम बी 2 जम्मू विवि सुबह 9 बजे

फाइनल एमए स्टेडियम दोपहर 1 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed