{"_id":"646d2c3fc88bc7632d035d57","slug":"deadly-attack-congress-councilor-jammu-news-c-10-jam1008-123422-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu City: घर के बाहर सैर कर रहे कांग्रेस पार्षद रछपाल भारद्वाज पर जानलेवा हमला, टोके से दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu City: घर के बाहर सैर कर रहे कांग्रेस पार्षद रछपाल भारद्वाज पर जानलेवा हमला, टोके से दिया वारदात को अंजाम
Wed, 24 May 2023 01:06 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 01:06 PM IST
सार
कुछ महीने पहले पार्षद के भाई के घर पौनी में लोगों ने हमला किया था। घर में आग लगा दी थी। जीएमसी जम्मू पहुंचे पार्षद के रिश्तेदारों ने बताया कि शाम 7 बजे घर के बाहर खेतों की तरफ सैर कर रहे थे।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के वार्ड-72 के पार्षद रछपाल भारद्वाज पर मंगलवार को दोमाना में जानलेवा हमला हो गया। पार्षद शहजादपुर में घर के बाहर सैर कर रहे थे, तभी पांच युवक कार में आए और उतरते ही बेसबाल और टोके से ताबड़तोड़ हमला कर फरार हो गए। खून से लथपथ पार्षद ने शोर मचा आसपास के लोगों को बुलाया। पार्षद ने हमलावरों को पहचान लिया है, जो उन्हीं के गांव के रहने वाले हैं। रंजिशन हमला किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
कुछ महीने पहले पार्षद के भाई के घर पौनी में लोगों ने हमला किया था। घर में आग लगा दी थी। जीएमसी जम्मू पहुंचे पार्षद के रिश्तेदारों ने बताया कि शाम 7 बजे घर के बाहर खेतों की तरफ सैर कर रहे थे। एक बोलेरो कार उनके पास रुकी। इसमें 5 युवक उतरे। उनके हाथ में बेसबाल और टोके थे। उतरते ही उन लोगों ने सिर, बाजू और टांग पर बेसबाल और टोके से हमला किया। इसमें गंभीर रूप से घायल हो गए। इतने में लोग जमा हो गए और आरोपी फरार हो गए। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
10 मिनट तक किया सामना
पार्षद के भाई ने बताया कि वह सेना से रिटायर सूबेदार हैं। हथियारों से लैस पांच आरोपियों के साथ रछपाल ने सामना किया। वह दस मिनट तक लड़ते रहे। आरोपियों के भागने से पहले उनकी कार का नंबर नोट किया और आरोपियों को पहचान भी लिया। वहीं पार्षद ने पुलिस को बताया कि आरोपी इसी गांव के रहने वाले हैं। दोमाना थाने की पुलिस ने बयान के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई जगहों पर देर रात तक छापेमारी की गई।
विज्ञापन
मेयर पहुंचे हाल जानने
नगर निगम के मेयर राजिंदर शर्मा पार्षद का जीएमसी में हाल जानने के लिए पहुंचे। शर्मा ने कहा कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। इसे लेकर पुलिस से बात करेंगे। अस्पताल प्रशासन से कहा कि उचित उपचार करें। पार्षद ने मेयर को बताया कि आरोपी उन्हीं के गांव के रहने वाले हैं। उनके भाई के साथ आरोपियों की पुरानी रंजिश है। इसलिए वह उनकी नजर में थे। घर के बाहर निकलते ही कार लेकर पहुंच गए और हमला कर दिया।