फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dead body of second pilot recovered helicopter crashed in Ranjit Sagar Dam after 76 days

जम्मू-कश्मीर: रणजीत सागर झील से 75 दिन बाद मिला लापता पायलट का शव, क्रैश होकर गिर गया था हेलिकॉप्टर

Sun, 17 Oct 2021 07:05 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बसोहली/जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, बसोहली/जम्मू Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 17 Oct 2021 07:05 PM IST
सार

तीन अगस्त को दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलीकॉप्टर के दूसरे पायलट का आखिरकार शव 75 दिन बाद बरामद हो गया। पहले पायलट का शव हादसे के 12 दिन बाद बरामद हुआ था। गश्त करते वक्त रंजीत सागर झील में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। 

विज्ञापन
dead body of second pilot recovered helicopter crashed in Ranjit Sagar Dam after 76 days
पायलट का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू के बसोहली स्थित रणजीत सागर बांध की झील में हेलिकॉप्टर हादसे के बाद से लापता दूसरे पायलट कैप्टन जयंत जोशी का शव मिल गया है। रविवार को तलाश में जुटी टीम ने झील की करीब 70 मीटर की गहराई से शव को निकाल लिया। कैप्टन जयंत जोशी की तलाश 75 दिन से चल रही थी। कैप्टन जोशी की पार्थिव देह को सैन्य अस्पताल पठानकोट ले जाया गया है।

विज्ञापन


तीन अगस्त को सेना का हेलिकॉप्टर रंजीत सागर झील में क्रैश हो गया था। इसके बाद से दोनों पायलट लापता थे। एक पायलट के शव को पहले की निकाल लिया गया था, लेकिन पानी उथला होने और झील की ज्यादा गहराई के चलते सर्च व रेस्क्यू ऑपरेशन को पूरी सफलता नहीं मिल पा रही थी। 
विज्ञापन


सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद के अनुसार युवा सैन्य अधिकारी कैप्टन जयंत जोशी ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। सेना ने अपने जांबाज सैनिकों के लिए सर्च व रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए हर संभव तकनीक का इस्तेमाल किया है। इसमें पेशेवर गोताखोर, मल्टी बीम सोनार जैसे उपकरणों से अभियान को अंजाम देने में मदद मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed