{"_id":"6818298cd461657928085a20","slug":"dead-body-of-imtiaz-was-found-who-exposed-two-terrorist-hideouts-in-kulgam-2025-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jammu: दो आतंकी ठिकानों का खुलासा कराने वाले OGW का मिला शव, बचने के लिए नदी में कूद गया था इम्तियाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: दो आतंकी ठिकानों का खुलासा कराने वाले OGW का मिला शव, बचने के लिए नदी में कूद गया था इम्तियाज
Mon, 05 May 2025 01:37 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 05 May 2025 01:37 PM IST
सार
कुलगाम में दो आतंकी ठिकानों का खुलासा करने वाले मददगार इम्तियाज का शव मिला है। पुलिस से बचने के लिए वह नदी के रास्ते भागने की फिराक में था। उस पर ड्रोन से नजर रखी जा रही थी।
विज्ञापन
वीडियो में कैद हुआ नजारा
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुलगाम जिले के आदबाल वटू क्षेत्र में रविवार को एक आतंकी मददगार का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान इम्तियाज अहमद नगराय (23) निवासी तंगमार्ग के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने नाले से शव देखने के बाद पुलिस को सूचित किया।
पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले पूछताछ के दौरान इम्तियाज ने दो पाकिस्तानी आतंकियों के छिपने के ठिकाने के बारे में जानकारी दी थी। पुलिस से बचने के लिए वह नदी के रास्ते भागने की फिराक में था। उस पर ड्रोन से नजर रखी जा रही थी।
अधिकारियों के अनुसार, इम्तियाज तंगमार्ग जंगल में भी आतंकी ठिकाने के बारे में जानता था, जिसे सुरक्षाबलों ने ध्वस्त कर दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मददगार इम्तियाज अहमद नगराय ऊंची जगह से लिए गए एक वीडियो में जंगल में कुछ देर तक घूमने के बाद अचानक चट्टानी नदी में कूदते हुए दिखा है। सूत्रों ने बताया कि उसे शनिवार को पुलिस ने हिरासत में लिया था।

सूत्रों ने बताया कि हिसारत में पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया था कि उसने कुलगाम के तंगमर्ग के जंगल में छिपे आतंकवादियों को भोजन और रसद मुहैया कराई थी। आरोपी ने सुरक्षा बलों को आतंकवादियों के ठिकाने जानकारी भी दी थी।
सूत्रों ने बताया कि रविवार की सुबह, जब मैग्रे पुलिस और सेना की संयुक्त टीम के साथ ठिकाने पर छापा मारने जा रहा था, तो भागने के प्रयास में वह नदी में कूद गया। उसके भागने का क्षण भी कैमरे में कैद हो गया। जब उसने भागने का फैसला किया तो उसके आस-पास कोई नहीं था।
वीडियो में दिखाया गया है कि वह व्यक्ति तैरने की कोशिश कर रहा था, लेकिन तेज बहाव उसे बहा ले गया और वह डूब गया। पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया।
सुरनकोट में आतंकी ठिकाना ध्वस्त
सुरनकोट तहसील में रविवार देर रात सुरक्षाबलों ने जंगल में एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर दिया। आतंकी ठिकाने से एक आईईडी, दो रेडियो सेट और तीन कंबल बरामद हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार, देर शाम सुरक्षाबलों ने एक विशिष्ट सूचना पर सुरनकोट तहसील के मरहोट इलाके में तलाशी अभियान चलाया था।