फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Dead body of a young man found hanging from a noose on a tree in Pauni

जम्मू कश्मीर: पौनी में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, तीन महीने बाद लौटा था घर

Sat, 08 Oct 2022 06:01 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 08 Oct 2022 06:01 PM IST
सार

बताया जाता है कि अनिल लगभग तीन महीने के बाद शुक्रवार को ही घर लौटा था। इससे पहले वह कहीं बाहर काम करने के लिए गया था। शनिवार सुबह उसका शव घर से कुछ ही दूरी पर एक पेड़ से लटका मिला। 

विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging from a noose on a tree in Pauni
आत्महत्या - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पौनी तहसील के गांव मगाई जागीर में शनिवार को एक युवक का शव घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक पेड़ पर फंदे से लटका पाया गया। युवक की पहचान अनिल कुमार शर्मा (22) पुत्र अशोक कुमार निवासी मगाई जागीर के रूप में हुई। पुलिस ने संदिग्ध धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि अनिल लगभग तीन महीने के बाद शुक्रवार को ही घर लौटा था। इससे पहले वह कहीं बाहर काम करने के लिए गया था। शुक्रवार रात को उसने भली भांति खाना खाया और अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह परिवारीजनों ने उसे घर पर नहीं पाया तो ढूंढना शुरू किया। इसी दौरान उसका शव घर से कुछ ही दूरी पर एक पेड़ से लटका मिला। 

विज्ञापन


युवक का शव मिलने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पौनी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसका पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने 174 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed