{"_id":"699e138b45597d33030012e6","slug":"dead-body-found-samba-news-c-289-1-sjam1009-111142-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: संदिग्ध हालात में नाले में मिला \nयुवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: संदिग्ध हालात में नाले में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सुबह घर से दूध की सप्लाई लेकर निकला था रामगढ़ का शाकू
- घटनास्थल की हदबंदी पर उलझी दो थानों की पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा/रामगढ़। क्षेत्र के रख चंग इलाके में मंगलवार को नाले में विशेष समुदाय के युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार युवक सुबह दूध की सप्लाई देने के लिए घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। युवक की पहचान शाकू निवासी रामगढ़ के रूप में हुई है। परिजन और स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
सूचना मिलने के बाद रामगढ़ और बिश्नाह थाने की पुलिस टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। प्रारंभिक स्तर पर क्षेत्राधिकार को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई। दोनों थानों के अधिकारियों ने मौके पर सीमांकन किया। बाद में रामगढ़ पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया शुरू की। परिजन के अनुसार रोज की तरह शाकू दूध का कैन लेकर घर से निकला था लेकिन दोपहर तक नहीं लौटा। परिजन ने अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की तो नाले के पास उसकी साइकिल और शव पड़ा देखा। शव जिस स्थान पर मिला वह बिश्नाह और रामगढ़ थाने की सीमा के पास बताया जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है कि किसी वाहन से टक्कर के बाद शव नाले में फेंका गया है या युवक की हत्या की गई है। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
-- -- -
पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को साैंप दिया गया है। परिजन और स्थानीय लोगों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि सच्चाई सामने आ सके। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह हादसा है या कोई सुनियोजित अपराध।
विज्ञापन
- भुपिंदर सिंह, थाना प्रभारी रामगढ़