{"_id":"62e05251410afd7d2d37b5d9","slug":"dead-body-found-jammu-city-news-jmu264753935","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर से युवती का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर से युवती का शव बरामद
विज्ञापन
दोमाना। कानाचक थाना अंतर्गत बटेड़ा स्थित रणबीर नहर से एक युवती का शव बरामद हुआ। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी कुनाल सिंह जमवाल ने बताया कि सिमरन(30) पुत्री कुलदीप सिंह निवासी परगवाल सुआ नंबर एक में परिवार के साथ रहती थी। वह पंजाब के एक कॉलेज की छात्र थी। परिवार वालों ने बताया कि मंगलवार सुबह आठ बजे वह घर से कूड़ा फेंकने के लिए नहर की तरफ गई थी, लेकिन वह नहीं लौटी। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की।
जब कहीं नहीं मिली, तो रणबीर नहर को बंद करवाया गया। इस दौरान घर से दो किलोमीटर दूर बटेड़ा स्थित नहर से शव बरामद हुआ। इस पर पुलिस ने एफएसएल की टीम बुलाई। बुधवार को शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।