फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   DDC election fourth phase elections 249 candidates contest on 34 seats

जम्मू-कश्मीरः डीडीसी चुनाव के चौथे चरण में 34 सीटों पर 249 प्रत्याशी, मतदान आज

Mon, 07 Dec 2020 01:55 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 07 Dec 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
DDC election fourth phase elections 249 candidates contest on 34 seats
डीडीसी चुनाव - फोटो : बासित जरगर

जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद चुनाव के चौथे चरण की 34 सीटों पर आज मतदान होगा। जम्मू संभाग और कश्मीर में 17-17 सीटों पर कुल 249 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रदेश चुनाव आयोग ने सुरक्षा व चुनाव प्रबंधन संबंधी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कश्मीर संभाग के सभी मतदान केंद्र अति संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं।

विज्ञापन


 चौथे चरण में कुल 717322 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें 376797 पुरुष और 340525 महिला मतदाता हैं। कश्मीर संभाग में 17 सीटों पर 138 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 48 महिला प्रत्याशी हैं। जम्मू संभाग में 111 उम्मीदवार 17 सीटों पर अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इनमें 34 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।  
विज्ञापन


34 सीटों के लिए कुल 1910 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 781 मतदान केंद्र जम्मू संभाग और 1129 मतदान केंद्र कश्मीर संभाग में बनाए गए हैं। 1152 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील, 349 को संवेदनशील और 409 को सामान्य श्रेणी में रखा गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान का समय पहले तीन चरणों की तरह की सुबह सात से दोपहर दो बजे तक का रहेगा। कोरोना काल के चलते स्वास्थ्य निर्देशावली का पालन भी मतदान केंद्रों में करवाया जाएगा। राज्य चुनाव आयुक्त केके शर्मा ने मतदाताओं से फेस मास्क लगाकर आने की अपील की है। कश्मीरी विस्थापितों के लिए जम्मू में महिला कालेज गांधीनगर और उधमपुर में गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में विशेष मतदान केंद्रों की व्यवस्था रहेगी। 


सरपंचों की 50 व 216 पंच सीटों पर उप चुनाव होगा
डीडीसी के चौथे चरण के साथ ही प्रदेश में पंचायत उप चुनाव के तहत सरपंचों की 50 और पंचों की 216 रिक्त सीटों पर भी उप चुनाव होगा। सरपंच उप चुनाव के लिए 212 और पंच उप चुनाव के लिए 219 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। चौथे चरण में 1207 पंच सीटों के लिए उप चुनाव होना था लेकिन 416 पंच सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध ही चुन लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed