फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   DC stressed on the accuracy of data during the review of agricultural census

Jammu News: कृषि जनगणना की समीक्षा में डीसी ने आंकड़ों की सटीकता पर दिया ज़ोर

विज्ञापन
DC stressed on the accuracy of data during the review of agricultural census
उपायुक्त (डीसी) अभिषेक शर्मा ने 11वीं कृषि जनगणना के दूसरे चरण के आंकड़ों की समीक्षा और उन्हें अंतिम रूप देने के लिए वीरवार को एक महत्वपूर्ण बैठक की। यह बैठक उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आयोजित की गई थी। उपायुक्त ने जिले में आपदा से निपटने की तैयारियों और अलग-अलग तहसीलों से मिली क्षति रिपोर्टों की भी समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक में उपायुक्त ने सटीक और त्रुटिरहित प्रविष्टियों की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। उन्होंने कृषि विभाग को निर्देश दिया कि राजस्व अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत सभी रिपोर्टों को दोबारा जांचें, ताकि आंकड़ों की सटीकता और विश्वसनीयता सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन

इसके अलाव निगरानी बढ़ाने के लिए उपायुक्त ने कृषि और राजस्व विभागों के अधिकारियों को संयुक्त रूप से निरीक्षण करने के आदेश दिए। तहसीलदारों को भी निर्देश दिए गए कि वे बिना किसी देरी के अपनी-अपनी तहसीलों की विस्तृत रिपोर्ट सौंपें। उपायुक्त ने लापरवाही के प्रति सख्त रवैया अपनाते हुए कृषि जनगणना के पहले चरण में गलत प्रविष्टियां करने वाले अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। उनकी सेवा पुस्तिका में आवश्यक टिप्पणियां भी दर्ज की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पारदर्शिता और जवाबदेही पर बल देते हुए उपायुक्त ने कहा कि किसानों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी बनाने, नीतियां तय करने और उन्हें लागू करने के लिए सटीक कृषि आंकड़े बेहद ज़रूरी हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed