{"_id":"68361e0e34ed2781d00f2a2d","slug":"dc-news-samba-news-c-289-1-sba1003-106475-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नशीली दवाओं से निपटने के लिए बनाई संयुक्त रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नशीली दवाओं से निपटने के लिए बनाई संयुक्त रणनीति
Wed, 28 May 2025 01:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 28 May 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
सांबा। नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खतरे बढ़ते जा रहे हैं। इनसे निपटने के लिए मंगलवार को सांबा के नंदिनी स्थित जिला मुख्यालय में मासिक नारकोटिक्स समन्वय बैठक हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी राजेश शर्मा ने नशीली दवाओं के खतरे को खत्म करने की रणनीति के साथ कार्ययोजना बनाई।
बैठक में मादक पदार्थों की रोकथाम, निगरानी और सामुदायिक सहयोग कार्ययोजना तैयार के साथ कार्य करने की सलाह दी गई। डीसी सांबा ने अंतर-विभागीय तालमेल की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि केवल एक समन्वित दृष्टिकोण ही मादक पदार्थों की तस्करी और दुरुपयोग को बढ़ावा देने वाली प्रणालियों को प्रभावी ढंग से खत्म कर सकता है।
बैठक में चिकित्सा निगरानी, दवा नियंत्रण विभागों की ओर से सिरिंज और नियंत्रित पदार्थों की बिक्री संबंधी नियम का पालन सख्ती से कराने के निर्देश दिए गए। पुलिस विभाग की तरफ से की गई और आगामी जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
डीसी राजेश शर्मा ने निर्देश दिया कि बैठक में लिए गए निर्णयों को जिले को नशा मुक्त बनाना चाहिए। बैठक में एडीसी, एसीआर, विजयपुर, घगवाल के एसडीएम, स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस, श्रम और सूचना विभागों के कई अधिकारियों ने भाग लिया।