{"_id":"64e5252243833adc400cd1df","slug":"dc-meeting-order-projects-jammu-news-c-10-1-jam1026-187073-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: डीसी के निर्देश... महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए भूमि हस्तांतरण में तेजी लाएं अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: डीसी के निर्देश... महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए भूमि हस्तांतरण में तेजी लाएं अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। उपायुक्त सचिन कुमार वैश्य ने मंगलवार को जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रगति की समीक्षा की। इनमें दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस वे, जम्मू रिंग रोड, जम्मू-अखनूर और जम्मू-पुंछ सड़कें, जम्मू हवाई अड्डे का विस्तार और रक्षा के लिए महत्वपूर्ण अन्य परियोजनाएं जैसे सीमा चौकियां व सीमा बाड़ लगाना शामिल है।
डीसी ने परियोजनाओं से संबंधित बाधाओं को दूर और लंबित मुद्दों को जल्द हल करने के लिए कहा। संबंधित अधिकारियों को सही मालिकों के बीच मुआवजा राशि का समय पर वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त अधिकारियों को भ्रष्ट आचरण के प्रति सतर्क रहने और अधीनस्थ कार्यालयों में ऐसी प्रथाओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का निर्देश दिया। उपायुक्त सचिन कुमार वैश्य ने सरकारी कार्यालयों में समय की पाबंदी पर जोर देते हुए कहा कि आमजन से जुड़ी सेवाओं के लिए समय पर उपस्थिति महत्वपूर्ण है। अधिकारियों को दोपहर 2 बजे तक आमजन के लिए उपलब्ध रहने का निर्देश दिया। इसके अलावा फाइलों को सावधानीपूर्वक रखने की आवश्यकता पर बल दिया। ईमानदारी से निपटान और त्वरित समाधान की बात कही। डीसी ने सुशासन सूचकांक में जम्मू जिले के उल्लेखनीय प्रदर्शन को सभी अधिकारियों से ऐसे ही बनाए रखने के लिए कहा। एसडीएम और तहसीलदारों को परियोजनाओं में तेजी लाने की हिदायत दी। उपायुक्त ने जिला अधिकारियों को नियमित अंतराल पर संबंधित विभागों के कामकाज की समीक्षा करने के लिए भी कहा। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त हरविंदर सिंह, सहायक आयुक्त राजस्व, पीयूष धोत्रा, सभी उपमंडल मजिस्ट्रेट, तहसीलदार मुख्यालय और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो