फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dc, meeting, ngo

Jammu News: डीसी ने गैर सरकारी संगठनों के साथ की बैठक, कहा-शिक्षा को बढ़ावा देने में करें सहयोग

विज्ञापन
dc, meeting, ngo
​शिक्षा के क्षेत्र को बढ़ावा देने में किया जाए सहयोग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जिला विकास आयुक्त सचिन कुमार वैश्य ने शिक्षा क्षेत्र में विशेषज्ञता रखने वाले विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के साथ बैठक की। मुख्य शिक्षा अधिकारी जगदीप कुमार पाधा और क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे। डीसी ने गैर सरकारी संगठनों से जिले में शिक्षा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए योजना बनाने को कहा। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान, सीखने के परिणाम को बढ़ाने, बुनियादी ढांचे में सुधार, स्कूल प्रमुखों और शिक्षकों की क्षमता का निर्माण करने के लिए गैर सरकारी संगठनों के साथ सहयोग करने के निर्देश दिए। साथ ही गैर सरकारी संगठनों से एक सप्ताह के भीतर कार्य योजना प्रस्तुत करने को कहा। बैठक में स्कूली शिक्षा के लिए केंद्र प्रायोजित योजना समग्र के तहत विभिन्न गतिविधियों और पहल पर विस्तृत चर्चा हुई। गैर सरकारी संगठनों ने योजना के कार्यान्वयन पर अनुभव और प्रतिक्रिया साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed