{"_id":"68d1bbe798c3ac6c4207e2a7","slug":"dc-inaugurated-ambulance-service-at-baba-sunder-singh-gurdwara-samba-news-c-268-1-akb1001-101446-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: डीसी ने बाबा सुंदर सिंह गुरुद्वारा में एम्बुलेंस सेवा का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: डीसी ने बाबा सुंदर सिंह गुरुद्वारा में एम्बुलेंस सेवा का किया शुभारंभ
Tue, 23 Sep 2025 02:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
अखनूर। जम्मू के उपायुक्त डॉ. राकेश मिन्हास ने सोमवार को अखनूर स्थित बाबा सुंदर सिंह गुरुद्वारा में एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु और लोग उपस्थित रहे।
यह सुविधा जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार रणवीर सिंह के नेतृत्व में शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य जरूरतमंदों तक समय पर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। एम्बुलेंस सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दान की गई है, जो लंबे समय से सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय है।