फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Daughter of Constable Saifullah Qadri who was killed in Terrorist attack said I will definitely fulfill father dream want to become an IPS

जम्मू-कश्मीर: आतंकी हमले में मारे गए कांस्टेबल सैफुल्ला कादिरी की बेटी बोली- बहादुर पुलिसकर्मी की बेटी हूं, बनना है आईपीएस 

Mon, 06 Jun 2022 06:54 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 06 Jun 2022 06:54 AM IST
सार

नौ साल की सफा पिता को याद करते हुए टूट जाती है और बताती है कि उसके पिता का सपना था कि वह भारतीय पुलिस सेवा में शामिल हो, वह अपने पिता का सपना अवश्य पूरा करेगी।

विज्ञापन
Daughter of Constable Saifullah Qadri who was killed in Terrorist attack said I will definitely fulfill father dream want to become an IPS
सैफुल्ला कादरी की घायल बेटी के साथ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा। - फोटो : Twitter@OfficeOfLGJandK

विस्तार

नौ साल की सफा की आंखों के सामने अभी भी 24 मई का वह दिन घूमता रहता है जब उसे ट्यूशन के लिए छोड़ने जा रहे उसके पिता पुुलिसकर्मी सैफुल्ला कादरी की आतंकियों ने घर के पास ही गोली मार कर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन

 
वह पिता को याद करते हुए टूट जाती है और बताती है कि उसके पिता का सपना था कि वह भारतीय पुलिस सेवा में शामिल हो, वह अपने पिता का सपना अवश्य पूरा करेगी। कहती है  कि काश! उसने पिता से ट्यूशन छोड़ने जाने के लिए नहीं कहा होता तो शायद वे आज उसके साथ होते सफा की मां राबिया बताती हैं कि उस गोलीबारी में उनकी बेटी भी घायल हुई थी। उसके हाथ में पट्टी बंधी हुई है अक्सर अपने कमरे की ओर टकटकी लगाए पूछती है मेरे पापा जन्नत में गए होंगे ना ? राबिया की आंखों से आंसू बह रहे हैं वह बताती हैं कि मैं रसोई में थी जब कुछ पड़ोसी खून से लथपथ सफा को लेकर वहां पहुंचे। 
विज्ञापन


सफा की मां राबिया बताती हैं कि उस गोलीबारी में उनकी बेटी भी घायल हुई थी। उसके हाथ में पट्टी बंधी हुई है अक्सर अपने कमरे की ओर टकटकी लगाए पूछती है मेरे पापा जन्नत में गए होंगे ना ? राबिया की आंखों से आंसू बह रहे हैं वह बताती हैं कि मैं रसोई में थी जब कुछ पड़ोसी खून से लथपथ सफा को लेकर वहां पहुंचे।  हम उसे एक अस्पताल ले गए जहां मैंने देखा कि मेरे पति को दूसरे स्ट्रेचर पर ले जाया जा रहा है। ऐसा लगा किसी ने मेरे पैरों के नीचे से जमीन खींच ली हो। सफा की हालत ने मुझे और चिंतित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सफा से जब उसकी बांह पर बंधी पट्टी के बारे में पूछा जाता है तो वह बेबाक कहती है, मैं ठीक हूं... कभी-कभी थोड़ा दर्द होता है लेकिन मैं एक बहादुर पुलिसकर्मी की बेटी हूं। मुझे बस इतना पता है कि मुझे अपने पिता के आईपीएस अधिकारी बनने के सपने को पूरा करना है।

इस घटना के बाद से सफा अभी तक स्कूल नहीं गई है। उसकी मां राबिया को समझ नहीं आ रहा कि नौ साल की सफा और आठ साल की बेटी सदा को पूरा मसला कैसे समझाया जाए।

एमएससी तक पढ़ी राबिया बताता है कि मैं बच्चों को बताती थी कि उनके पिता को इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया है, लेकिन मैं इसे बहुत दिनों तक कायम नहीं रख सकी। क्योंकि घर आने वालों का तांता लगा हुआ था। वह बताती हैं कि घटना के कुछ दिनों बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने परिवार से मुलाकात की थी परंतु परिवार की आमदनी के लिए प्रशासन ने अभी तक कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं दिया है। मुझे अपने बच्चों के लिए नियमित आय की जरूरत है। विश्वास है कि पुलिस विभाग निश्चित रूप से इस पर गौर करेगा।


कादरी 2010 में एसपीओ के रूप में हुए थे शामिल हुए थे पुलिस में
पुलिस महानिरीक्षक कश्मर विजय कुमार ने कहा कि पुलिस ने कादिरी की हत्या के लिए जिम्मेदार आतंकवादी की पहचान कर ली है और उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। कादिरी 2010 में एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) के रूप में पुलिस बल में शामिल हुए थे और 2014 में उन्हें स्थायी कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed