{"_id":"690529777b3db4696a0e8436","slug":"darbar-move-jammu-news-c-10-agr1006-751820-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दरबार मूवः रोडवेज की 34 बसों से आएंगे अधिकारी और कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दरबार मूवः रोडवेज की 34 बसों से आएंगे अधिकारी और कर्मचारी
विज्ञापन
आज श्रीनगर से जम्मू मूव करेगा दरबार, एलजी दोनों जगहों से करेंगे काम
अमर उजाला ब्यूरो जम्मू/ श्रीनगर। चार साल बाद 01 नवंबर को दरबार श्रीनगर से जम्मू के लिए मूव करेगा। शुक्रवार की शाम नागरिक सचिवालय पर ताला लगा दिया गया। ट्रकों पर सामान लोड हो गया है। अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ही सामान लदे वाहन भी शनिवार को जम्मू के लिए रवाना हो जाएंगे।
श्रीनगर से अधिकारियों-कर्मचारियों और उनके परिजन को एक एवं दो नवंबर को जम्मू लाने के लिए रोडवेज ने 34 बसों को लगाया है। जेकेएसआरटीसी के जीएम ऑपरेशन अजय सलान ने बताया कि सुरक्षित एवं सुखद यात्रा के लिए बेहतर गाड़ियों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि जम्मू आने के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों को सचिवालय से उनके घर तक और घर से सचिवालय तक पहुंचाने के लिए अलग से गाड़ियों की व्यवस्था की जाएगी।
दोनों जगहों से काम करेंगे एलजी मनोज सिन्हा
श्रीनगर। दरबार मूव के तहत उपराज्यपाल मनोज सिन्हा श्रीनगर और जम्मू दोनों जगहों से काम करेंगे। उपराज्यपाल के अंतर्गत आने वाले गृह विभाग से संबद्ध सभी प्रमुख कार्यालय श्रीनगर और जम्मू से एक साथ काम करेंगे। प्रदेश सरकार के प्रधान सचिव चंद्रकेर भारती ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि शीत ऋतु 2025-26 को ध्यान में रखते हुए गृह विभाग के अधीनस्थ कार्यालय श्रीनगर और जम्मू दोनों स्थानों पर एक साथ कार्य करेंगे। इसमें पुलिस मुख्यालय, जेल मुख्यालय, अभियोजन निदेशालय, पुलिस आवास निगम, मुख्यालय होमगार्ड्स, नागरिक सुरक्षा और एसडीआरएफ, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा निदेशालय, फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला निदेशालय, सैनिक कल्याण विभाग निदेशालय और रक्षा श्रम खरीद निदेशालय जम्मू और कश्मीर शामिल हैं। प्रधान सचिव ने कहा है कि विभागाध्यक्ष श्रीनगर और जम्मू दोनों कार्यालयों में अधिकारियों/कर्मचारियों की उपलब्धता के लिए समान व्यवस्था करेंगे।
श्रीनगर से जम्मू तक दरबार मूव की सुरक्षा के लिए आईजी ने की बैठक
श्रीनगर। श्रीनगर से जम्मू तक दरबार मूव के सुचारु संचालन के लिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा के लिए आईजी कश्मीर क्षेत्र वीके बिरदी ने शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम में एक उच्चस्तरीय बैठक की।
बैठक में काफिले की सुरक्षा, कर्मियों की तैनाती, रात्रि गश्त और अंतर एजेंसी समन्वय पर विस्तृत चर्चा हुई। आईजीपी कश्मीर ने संवेदनशील इलाकों, विशेष रूप से काजीगुंड, बनिहाल, रामबन और उधमपुर सेक्टर में सघन जांच, नाके और त्वरित प्रतिक्रिया तैनाती के निर्देश दिए। उन्होंने रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा की भी समीक्षा की और रेलवे पुलिस के साथ निगरानी और समन्वय बढ़ाने को कहा। उन्होंने सभी इकाइयों के बीच तालमेल पर जोर दिया। बैठक में यातायात पुलिस, सुरक्षा विंग, खुफिया एजेंसियों, बीएसएफ, सीआरपीएफ और अन्य संबद्ध विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।