फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Dangal in jyodiyan

Jammu News: दीनानगर के बाबा फरीद पहलवान ने जीता दंगल, दिव्यांग पहलवानों की कुश्ती रही रोमांचक

Sun, 16 Apr 2023 01:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 16 Apr 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Dangal in jyodiyan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र के कस्बा खौड़ में बैसाखी पर विशाल दंगल का आयोजन किया गया। दंगल कमेटी खौड़ के चेयरमैन बलबीर सिंह की देखरेख में किया गया। दंगल का आयोजन समस्त खौड़ वासियों और खौड़ बाजार के दुकानदारों के सहयोग से किया गया। कृष्णा स्पोर्ट्स क्लब खौड़ के चेयरमैन व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र सिंह भाऊ मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

दंगल में नामी पहलवानों ने दमखम दिखाया। खौड़ दंगल में क्षेत्र में पहली बार महिला पहलवानों ने भी हिस्सा लिया, जिनमें सोनिया शर्मा, रोही राजपूत, निशा देवी आदि शामिल रही। दंगल के दौरान दिव्यांग पहलवानों की कुश्ती काफी रोमांचक रही। दगंल में पहले नंबर की कुश्ती का मुकाबला जम्मू के विनिया पहलवान और दीनानगर के बाबा फरीद पहलवान के बीच हुआ। इस कुश्ती पर 1 लाख 51 हजार रुपये का नगद इनाम रखा गया था और यह कुश्ती नरेंद्र सिंह भाऊ की तरफ से करवाई गई। इसको बाबा फरीद पहलवान ने जीत लिया और ईनाम की राशि को अपने नाम किया। दंगल के दौरान एसडीपीओ अखनूर मोहन लाल बाबा चंचल सिंह, सरपंच गीता देवी, चेयरमैन नपा खौड़ डिप्टी राम, उप चेयरमैन दर्शन सिंह, समाजसेवी देवेंद्र सिंह, मोनू वर्मा, सतीश रैना, अंकुश चौधरी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed