फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   DA of government employees and pensioners increased by three percent in Jammu and Kashmir, increased dearness allowance will be available from July 1, 2021

जम्मू-कश्मीर: सरकारी कर्मियों और पेंशनरों का डीए तीन फीसदी बढ़ा, एक जुलाई 2021 से मिलेगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 

Thu, 18 Nov 2021 09:34 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 18 Nov 2021 09:34 AM IST
सार

जम्मू कश्मीर के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरो को सरकार ने तीन फीसदी महंगाई भत्ते (डीए) का तोहफा दिया है। एक जुलाई 2021 से बढ़ा हुआ डीए प्रभावी होगा और इस महीने के दिसंबर में जारी होने वाले वेतन और पेंशन के साथ एरियर भी मिलेगा।

विज्ञापन
DA of government employees and pensioners increased by three percent in Jammu and Kashmir, increased dearness allowance will be available from July 1, 2021
जम्मू सचिवालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू कश्मीर के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरो को सरकार ने तीन फीसदी महंगाई भत्ते (डीए) का तोहफा दिया है। एक जुलाई 2021 से बढ़ा हुआ डीए प्रभावी होगा और इस महीने के दिसंबर में जारी होने वाले वेतन और पेंशन के साथ एरियर भी मिलेगा। सरकार के इस फैसले से करीब साढ़े चार लाख सरकारी कर्मचारियों के अलावा डेढ़ लाख पेंशनरो को बड़ी राहत मिलेगी।  

विज्ञापन


वित्त आयुक्त अटल डुल्लू की तरफ से बुधवार को जारी आदेश के तहत एक जुलाई 2021 से सरकारी कर्मचारियों को मूल वेतन का 31 फीसदी डीए के रूप में हासिल होगा। अभी तक कर्मचारियों को मूल वेतन का 28 फीसदी डीए हासिल हो रहा था। वहीं पेंशनर और परिवारिक पेंशन हासिल करने वालो का भी मूल पेंशन का 28 फीसदी के बजाए एक जुलाई 2021 से मूल वेतन का 31 फीसदी महंगाई भत्ता हासिल होगा।  

विज्ञापन

 

कर्मचारियों का आवास किराया भत्ता भी बढ़ चुका
प्रदेश सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर दो नवंबर 2021 को ही सरकारी कर्मचारियों का आवास किराया भत्ता भी बढ़ा दिया था। एक्स क्लास के शहरों में काम कर रहे कर्मचरियों को मूल वेतन का 27 फीसदी एचआरए और वाई क्लास शहरो में मूल वेतन का 18 फीसदी एचआरए को मंजूरी दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जेड क्लास शहरो में काम कर रहे कर्मचारियों को मूल वेतन का नौ फीसदी आवास किराया भत्ता जारी करने को मंजूरी दी गई थी। इसका लाभ भी कर्मचारियों को एक जुलाई 2021 से प्रभावी किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed