{"_id":"29aeb7089fa5e3872782f120438f60b3","slug":"cylinder-loaded-truck-hit-tree-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर से भरा ट्रक कार पर गिरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर से भरा ट्रक कार पर गिरा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 22 Jan 2015 08:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाग-ए-बाहु थाना के अंतर्गत वीरवार की सुबह कासिम नगर, शेख नगर इलाके में सर्विस रोड पर सिलेंडरों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इसके बाद खंभे से टकराने के बाद पास में खड़ी कार पर जा गिरा।
विज्ञापन
इस हादसे में ट्रक और कार तो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए ही, साथ में ही पेड़ भी टूट गया। और तो और खंभा भी टेढ़ा हो गया। पुलिस ने मीर बाजार, श्रीनगर निवासी चालक इमरान खान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सुबह साढ़े आठ बजे कासिम नगर में सिलेंडरों से भरा ट्रक नंबर (जेके 03 ए 1695) खड़ा था। चालक इमरान ने ट्रक को जैसे ही स्टार्ट किया तो ट्रक अपने आप आगे बढ़ने लगा, क्योंकि ट्रक की ब्रेक फेल हो गया था।
विज्ञापन
चालक ने उसे रोकना चाहा, लेकिन ट्रक नहीं रुका। सर्विस रोड ढलान में होने के कारण ट्रक ने स्पीड पकड़ ली। इससे पहले कि कोई बड़ा हादसा होता या कोई आगे आता, चालक ने ट्रक को रास्ते में आए पेड़ के साथ दे मारा।
ट्रक के आगे के पहिये फुटपाथ पर चढ़ गए और ट्रक पलट कर पास में खड़ी कार (जेके 02 एई 6998) पर जा गिरा। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रक सिलेंडरों से भरा था। आसपास के लोग इकट्ठा हो गया।
पेड़ के साथ लगा खंभा भी टेढ़ा हो गया। पुलिस को सूचना मिली तो दोनों वाहनों को उठाकर थाने ले आए। इसके साथ ही चालक को भी थाने लाया गया और उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।