जानिए रियासत में भी हुदहुद ने कैसे दिखाया असर?
रियासत में मंगलवार को एकाएक मौसम बदल गया। सुबह से शाम तक जहां बादल छाए रहे, वहीं दोपहर बाद हलकी बारिश से श्रीनगर तथा जम्मू के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
जम्मू-कश्मीर में हुदहुद के कारण मौसम का बदलाव बताया जा रहा है, जिससे पश्चिमी विक्षोभ (डब्ल्यूडी) हुआ और रियासत के विभिन्न क्षेत्रों में हलकी बारिश हुई। बुधवार को भी रियासत में इसी प्रकार से मौसम बने रहने का पूर्वानुमान मौसम विशेषज्ञ व्यक्त कर रहे हैं।
उधर, कश्मीर घाटी के ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में मामूली हिमपात भी होने का अनुमान है। सुबह से ही दिन भर कश्मीर घाटी से लेकर जम्मू संभाग तक आसमान पर बादल मंडराते रहे। दोपहर बाद जम्मू तथा श्रीनगर में हलकी बारिश हुई, जबकि देर शाम को घाटी के कुछ ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में मामूली हिमपात हुआ, जिससे जहां घाटी का तापमान गिर गया, वहीं जम्मू के स्थानीय तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
पहाड़ों पर मामूली हिमपात का अनुमान
रियासत में हलकी बारिश होने से तापमान गिर गया है। मंगलवार को सुबह से ही दिन भर कश्मीर घाटी से लेकर जम्मू संभाग तक आसमान पर बादल मंडराते रहे। दोपहर बाद जम्मू तथा श्रीनगर में हलकी बारिश हुई, जबकि देर शाम को घाटी के कुछ ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में मामूली हिमपात हुआ है, जिससे जहां घाटी का तापमान गिर गया।
वहीं जम्मू के स्थानीय तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। जम्मू संभाग के उधमपुर जिले में भी हलकी बारिश हुई। जानकारी के मुताबिक जम्मू में 0.6 मिलीमीटर, बटोत में 1.0. तथा कटड़ा में 0.6, श्रीनगर में 0.4 तथा कुपवाड़ा में 1.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।
कटड़ा में हलकी बारिश के बाद कटड़ा आधार शिविर से माता के भवन तक जाने वाले श्रद्धालुओं को ठंड का एहसास होने लगा है। बूंदाबांदी के बाद कटड़ा में रात में ठंड बढ़ गई है। लगातार तापमान में आ रही गिरावट के कारण रात में मौसम सर्द होता जा रहा है।
मौसम विभाग श्रीनगर के मुताबिक हलकी बारिश के साथ घाटी के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में मामूली बर्फ गिरने का भी अनुमान है। आगामी चौबीस घंटे में आकाश में बादल छाए रहेंगे तथा हलकी बारिश की भी संभावना है।