{"_id":"5d74a8f18ebc3e93b774e1c2","slug":"cycle-rally-organised-from-udhampur-to-jammu-by-udhampur-district-administration-fit-india-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिट इंडिया के तहत निकाली गई साइकिल रैली, उधमपुर से जम्मू तक लोगों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिट इंडिया के तहत निकाली गई साइकिल रैली, उधमपुर से जम्मू तक लोगों को किया जागरूक
Sun, 08 Sep 2019 12:38 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 08 Sep 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
फिट इंडिया मूवमेंट के तहत साइकिल रैली
- फोटो : ani
यूबी रेनडियर साइकिलिंग ग्रुप के साथ डीसी डॉ. पीयूष सिंगला ने शनिवार को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत साइकिल रैली निकाली। रैली उधमपुर से जम्मू तक लोगों को फिट इंडिया मूवमेंट की जानकारी देने के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देकर जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
शनिवार शाम करीब चार बजे एक बेटी ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। रवाना होने से पहले डॉ. पियूष सिंगला ने बताया कि फिट इंडिया मूवमेंट के तहत इस रैली का आयोजन किया गया है। इसमें शामिल सदस्य उधमपुर से लेकर जम्मू तक लोगों को अपने आप को व्यायाम व खेलों के जरिए स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन
युवाओं को खेलों में हिस्सा लेने के लिए जागरूक किया जाएगा। सबको बताया जाएगा कि व्यायाम व खेलों के जरिए आप को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाया जा सकता है। इसके साथ ही लोगों को बेटियों को पढ़ाने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को संदेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रैली शाम के समय जम्मू के पंजतीर्थि में पहुंचेगी और रविवार को वापस उधमपुर पहुंच कर संपन्न होगी।
विज्ञापन