jammu kashmir: विदेश से भांजा बोल रहा हूं... नकली डॉलर की रसीद भेज बुजुर्ग महिला से 7.30 लाख ठगे
साइबर ठगी का शिकार हुई महिला ने बताया कि फोन पर कॉल आई थी। प्रारंभिक जांच के दौरान पाया गया कि यह नंबर पाकिस्तान का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू के ग्रेटर कैलाश की बुजुर्ग महिला से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जालसाज ने खुद को महिला का विदेश में रहने वाला भांजा बताकर ठगी का शिकार बनाया और 7 लाख 30 हजार रुपए की धोखाधड़ी की। जिस नंबर से कॉल आई थी, वह पाकिस्तान का बताया जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।
83 वर्षीय सुरजीत कौर ग्रेटर कैलाश में लाइन नंबर 11 में रहती हैं। उनके पति ट्रेजरी अधिकारी थे, जिनकी मौत हो चुकी है। दोनों बेटे अमेरिका में रहते हैं। सुरजीत का कहना है - चार दिन पूर्व कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि वह विदेश से उनका भांजा सोनू विथू सिंह बोल रहा है।
10 लाख रुपये खाते में भेजने है। इसलिए पास बुक की फोटो खींचकर मोबाइल से भेज दो। सुरजीत बहकावे में आ गईं और पासबुक की फोटो भेज दी। इस बीच, जालसाज ने आठ लाख बीस हजार के नकली डॉलर की रसीद की फोटो भेजी। इसके बाद गुमराह कर चार बार में 7.30 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए।
पांचवीं बार जब उसने रुपये मांगे तो उन्हें शक हुआ। सुरजीत ने भाई की मदद से बैंक में जाकर पता किया तो खुलासा हुआ कि धोखाधड़ी हुई है। बताया कि दो बार केनरा बैंक में रुपये ट्रांसफर कराए गए, जबकि दो बार अन्य में। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।
इस नंबर से आई कॉल
साइबर ठगी का शिकार हुई महिला ने बताया कि फोन पर 923314232157 नंबर से कॉल आई थी। प्रारंभिक जांच के दौरान पाया गया कि यह नंबर पाकिस्तान का है। पुलिस जांच में जुटी है कि जिन खातों में रुपये ट्रांसफर हुए हैं, वह वास्तव में सही हैं या नहीं। पीड़िता के भाई रसपाल सिंह ने बताया कि पीएनबी के जिस खाते से रुपये ट्रांसफर हुए हैं, उसमें बहन की पेंशन आती थी।