{"_id":"647e42924dc3c951230c7434","slug":"cyber-crime-ex-irs-officer-jammu-news-c-10-jam1006-133567-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पूर्व आईआरएस अधिकारी के खाते से उड़ाए 1.74 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पूर्व आईआरएस अधिकारी के खाते से उड़ाए 1.74 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। ऑनलाइन फ्रॉड थमने का नाम नहीं ले रहा। अब कठुआ के रिटायर आईआरएस अधिकारी के खाते से 1.74 लाख रुपये निकाल लिए गए। हैरत की बात है कि साइबर पुलिस के शिकायत दर्ज करवाने के 6 दिन बाद पीड़ित को बताया गया कि कठुआ साइबर पुलिस के पास अब मामला भेजा है।
अमित शर्मा निवासी कठुआ ने बताया कि 31 मई को शाम करीब 6 बजे पिता रिटायर आईआरएस अधिकारी मदन लाल को कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि बिजली का भुगतान लंबित है। इस पर पिता ने जेके बैंक के एमपे एप से 20 रुपये का भुगतान किया। एक घंटे के बाद एटीएम में बैलेंस चेक किया तो देखा कि पेंशन के पूरे 1.74 लाख रुपये गायब थे। अमित ने आरोप लगाया कि एप में सिक्योरिटी फीचर नहीं हैं, इसलिए एप का आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। कोई भी हैक सकता है। उन्होंने शिकायत साइबर पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर की। 6 दिन के बाद शिकायत दर्ज होने की जानकारी मिली और मामले को कठुआ के साइबर पुलिस अफसर के पास रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि कठुआ के ही अन्य व्यक्ति के खाते से भी डेढ़ लाख निकाले गए हैं। आरोप लगाया कि सबसे अधिक साइबर फ्रॉड जम्मू कश्मीर में हो रहा है। बिहार, बंगाल और राजस्थान में बैठे लोग पैसा हड़प रहे हैं। जेके बैंक का एमपे एप सॉफ्ट टारगेट बन रहा है।