{"_id":"5be0e93fbdec2269724a80a6","slug":"curfew-relaxed-for-3-hours-in-kishtwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"किश्तवाड़ में तीन घंटे के लिए मिली कर्फ्यू में ढील, बाजार खुलने पर लोगों ने की धनतेरस खरीददारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किश्तवाड़ में तीन घंटे के लिए मिली कर्फ्यू में ढील, बाजार खुलने पर लोगों ने की धनतेरस खरीददारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 06 Nov 2018 06:37 AM IST
विज्ञापन
कर्फ्यू
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेश सचिव अनिल परिहार व उनके बड़े भाई अजीत परिहार की आतंकी हमले में मौत के बाद लगाए गए कर्फ्यू में सोमवार को किश्तवाड़ के लोगों को तीन घंटे के लिए ढील दी गई। कर्फ्यू में ढील मिलने पर लोगों ने बाजार पहुंच कर जरूरत का सामान खरीदा। बाजार खुलने पर लोगों ने धनतेरस को लेकर खरीदारी की।
विज्ञापन
सोमवार सुबह से ही सेना ने फ्लैग मार्च करना शुरू कर दिया था। घरों में बैठे लोग कर्फ्यू में ढील मिलने का इंतजार कर रहे थे। दोपहर दो बजे सेना की तरफ से दो घंटे की छूट का एलान किया गया। एलान के बाद लोग जरूरत का सामान खरीदने के लिए घरों से बाहर निकले। कई लोगों ने धनतेरस को लेकर बाजार से सामान खरीदा। देखते ही देखते बाजार में भीड़ बढ़ती चली गई। वहीं लोगों की सुविधा के ध्यान में रखते हुए ढील को एक घंटा और बढ़ा दिया। शाम पांच बजे तक कर्फ्यू में ढील रखी गई। पांच बजने के बाद फिर से कर्फ्यू लगा दिया। सेना के वाहन कर्फ्यू के दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों में फ्लैग मार्च करते रहे और लोगों को बाहर न निकलने की चेतावनी देते रहे।
विज्ञापन
दीपावली न मनाने का किया एलान
अनिल परिहार व अजीत परिहार की हत्या के बाद बने किश्तवाड़ में बने गम के माहौल को ध्यान रखते हुए सनातन धर्म सभा के प्रधान हंस राज ने मंदिर से इस बार दीपावली का पर्व नहीं मनाने का एलान मंदिर से कर दिया है। मस्जिद के इमाम फारूक अहमद किचलू ने उर्स को कम स्तर पर मनाने का एलान किया है। किश्तवाड़ के बाहर रहने वाले लोगों से अपील है कि इस बार उर्स पर किश्तवाड़ में न आए।
विज्ञापन