फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   culture

आईबी पर सुरक्षा बलों ने बढ़ाई चौकसी

विज्ञापन
culture
गण्तंत्र दिवस के उपलक्षया स्कूल में कार्यक्रम के दोरान मौजूद बच्चे - फोटो : RSPURA
सांबा। गणतंत्र दिवस पर एक ओर जहां पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। वहीं सीमा की निगरानी में तैनात सुरक्षा बल के जवान दिन रात एक कर रहे हैं। रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कि सीमा पर नाकों में भी बढ़ोतरी की गई है। बीएसएफ के जवान चौबीसों घंटे सतर्क निगाहों के साथ सीमा की निगरानी में तैनात हैं।
विज्ञापन

वहीं पाकिस्तान की हर हरकत पर नजर रखी जा रही है। सूत्रों के अनुसार की पाकिस्तानी रेंजर आतंकियों को घुसपैठ कराने की फिराक में रहते हैं। मौका मिलने पर वह उन्हें भारतीय सीमा में धकेल देते हैं। जबकि सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने कहा कि लाख कोशिश करने के बाद भी घुसपैठ नहीं हो सकेगी। जवानों की सतर्कता के चलते पाकिस्तान की किसी भी कोशिश को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि सीमा से सटे नदी नालों पर कड़ी चौकसी रखी जा रही है। जो घुसपैठ के पुराने मार्ग रहे हैं। जिनमें बबर नाला, बंई नाला, रिगाल की नर्सरी शामिल है, वहीं सीमावर्ती क्षेत्रों की बार्डर पुलिस चौकियों पर भी पुलिस जवानों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। गत दिवस एसएसपी शक्ति पाठक ने पुलिस जवानों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए थे। जिस पर पुलिस के साथ रात में सेना के जवान भी नाके लगा रहे हैं। वहीं पुलिस संदिग्ध लोगों पर भी नजर रखे हुए है। कुल मिला कर गणतंत्र दिवस को लेकर जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है।
विज्ञापन

---------------
बच्चों को बताया गणतंत्र दिवस का महत्व
मीरां साहिब। मीरां साहब ब्लॉक के गांव लगोटिया के सनशाइन पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन कर ध्वजारोहण किया गया। प्रधानाचार्य आरके शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों को गणतंत्र दिवस के बारे में जानकारी मुहैया कराई गई। प्रधानाचार्य ने कहा कि देश के राष्ट्रीय कार्यक्रमों के बारे में बच्चों को जागरूक होना चाहिए। इस दौरान स्कूली बच्चों को तिरंगे झंडे वितरित किए गए। इस दौरान कई शिक्षक भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
उपायुक्त लेंगे परेड की सलामी
सांबा। जिले भर में गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर चल रही है। जिला स्तर का कार्यक्रम रानी सुचेत सिंह मिनी स्टेडियम में किया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। इस अवसर पर विभिन्न सरकारी, निजी, पुलिस, सेवानिवृत्त सैनिकों आदि के 36 स्काट गणतंत्र दिवस की परेड में भाग लेंगी। इसमें उपायुक्त परेड की सलामी लेंगे। फुल ड्रेस रिहर्सल में छात्रों में काफी जोश देखा गया। मौसम साफ होने पर छात्रों ने परेड व रंगारंग कार्यक्रम किए। इस अचसर पर एडीसी विकास गुप्ता ने परेड की सलामी ली। एएसपी फैसल कुरैशी, तहसीलदार अवतार सिंह आदि भी उपस्थित रहे।
-------------
गणतंत्र दिवस के चलते क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी
नाकों में बढ़ोतरी
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। गणतंत्र दिवस को लेकर निजी और सरकारी शिक्षा संस्थानों में तैयारियां जोरशोर से चल रही है। समारोह के शांतिपूर्वक मनाए जाने लिए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। संदिग्धों पर नजर रखने के लिए विशेष नाके लगाने के साथ ही नाकों की संख्या भी बढ़ाई गई है। लोगों से अनुरोध किया गया है कि अपने आसपास की गतिविधियों पर नजर रखें। किसी भी प्रकार की अनहोनी होने पर तत्काल ही पुलिस और सुरक्षा बल को सूचित करें।
बीते कुछ वर्ष से इस दिवस को क्षेत्र में बिना दहशत के मनाया गया। इस बार कई माह से सीमा पर लगातार शांति रहने से निजी और सरकारी शिक्षण संस्थानों ने इसे धूमधाम व श्रद्धा के साथ मनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसका पूरा श्रेय सीमा पर तैनात सीमा प्रहरियों व स्थानीय पुलिस को जाता है। हालांकि आने वाले दो-तीन दिन के बाद हालात कैसे होंगे, यह कहना फिलहाल मुश्किल जरूर है।
सुरक्षा व्यवस्था की बात करें तो क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने स्थायी नाकों के अलावा अस्थायी नाकों में भी बढ़ोतरी की गई है। यहां दिन रात हर आने जाने वाहनों की सख्ती के साथ जांच की जा रही है। वहीं सीमा पर तैनात सतर्क सीमा प्रहरियों ने पूरी सीमा पट्टी पर पहले से अधिक चौकसी बढ़ा दी है। इससे घुसपैठ तो दूर उस पार की जरा सी हरकत पर भी पैनी निगाह जमाए हुए हैं।
--------
गणतंत्र दिवस को लेकर परगवाल में सुरक्षा कड़ी
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है। क्षेत्र में हर आने जाने वालों पर पुलिस द्वरा कड़ी नजर रखी जा रही है। इसके अलावा पुलस और सीआईएसएफ द्वारा विशेष नाके लगाकर आने जने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है। दूसरे प्रदेश से आए लोगाें की भी जांच पड़ताल की जा रही है। दूसरी तरफ भारत-पाक सीमा पर भी सीमा सुरक्षा बल ने अपनी चौकसी बढ़ा दी है। सीमा सुरक्षा बल के जवान चप्पे-चप्पे पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। परिंदा भी पर न कार सके। ऐसे बंदोबस्त किए गए हैं। संवाद
------------
एसडीएम तिरंगा फहराकर लेंगे परेड की सलामी
विजयपुर। गणतंत्र दिवस समारोह को सफल बनाने के लिए तैयारियां अंतिम चरण पर पहुंच चुकी हैं। इसके चलते विजयपुर के कई सरकारी व निजी स्कूलों के बच्चे इन दिनों अपने-अपने स्कूलों मे गणतंत्र दिवस के समारोह में शामिल होने के लिए नृत्य और मार्च पास्ट की रिहर्सल करने में जुटे हैं। क्षेत्र के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थी कड़ी मेहनत करने में जुटे हैं। हायर सेकेंडरी स्कूल के टीचरों ने बताया कि गणतंत्र दिवस के लिए स्कूली बच्चों में कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए काफी उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार को मुख्य समारोह में बतौर मुख्यातिथि एसडीएम चंद्र प्रकाश कोतवाल तिरंगा फहराकर परेड की सलामी लेंगे, जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। संवाद
------
सुरक्षा व्यवस्था में डॉग स्क्वायड की भी मदद
विजयपुर। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर क्षेत्र में असामाजिक गतिविधि और अनहोनी से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। वहीं खोजी कुत्तों की भी मदद ली जा रही है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बड़ी वारदात करने के उद्देश्य से घुसपैठ करने की आशंका के चलते सीमा पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। संवाद

------------
हर वाहन को जांच के बाद छोड़ा
ज्यौड़ियां। खौड़ तथा ज्यौड़ियां में भी गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन की तरफ से चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस की तरफ से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। खौड़ क्षेत्र में पुलिस ने कई अहम चैक पोस्ट बना कर हर आने जाने वाले पर जर बनाए हुए है। क्षेत्र में आने-जाने वाले हर वाहन को जांच कर ही छोड़ा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed