फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   culture

अंबेडकर के 129 जयंती पर याद किया

विज्ञापन
culture
अम्बेडकर जयन्ती पर राशन व खाना बांटते हुए भाजपा महासचिब।
आरएस पुरा/ मीरां साहिब। क्षेत्र में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर को उनकी जयंती पर मंगलवार को याद किया गया। इस दौरान श्री गुरु रविदास ट्रस्ट की तरफ से गुरु रविदास मंदिर में ट्रस्ट के प्रधान अजय कुमार की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम हुआ। इसमें डॉक्टर आंबेडकर के चित्र पर फूल चढ़ाए गए।
विज्ञापन

ट्रस्ट के प्रधान अजय कुमार ने कहा कि बचपन से ही आर्थिक और सामाजिक भेदभाव देखने वाले आंबेडकर ने विषम परिस्थितियों में पढ़ाई शुरू की थी। उन्हें काफी भेदभाव झेलना पड़ा। दलित समाज के उत्थान और उन्हें जागरूक करने में डॉ. आंबेडकर का योगदान अतुल्य है। इस दौरान पूर्व प्रधान जनक राज, पूर्व प्रधान सुदेश कुमार गोगी, उप बुआ दिता, कोषाध्यक्ष रवि कुमार, पुरुषोत्तम लाल, मोहन कुंडल, वेद राज, रमेश लाल अत्री, चमनलाल अत्री मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं पूर्व मंत्री भूषण लाल डोगरा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बाबा भीमराव आंबेडकर की तस्वीर पर फूल मालाएं अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र सिंह सता सहित पार्टी के कई नेता भी मौजूद थे। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता करण भगत की देखरेख में कार्यक्रम के दौरान बाबा साहेब को याद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाई
----------
विजयपुर। क्षेत्र में डॉ. बीआर आंबेडकर जयंती मनाई गई। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने डॉ. आंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला ओर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर पैंथर्स पार्टी के नेता एवं पूर्व मंत्री यशपाल कुंडल, भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा, कांग्रेस के सांबा जिला उपप्रधान बबल गुप्ता, भाजपा विजयपुर ब्लाक प्रधान अजय शर्मा अजय शर्मा, पार्षद रवि शर्मा, मदन डोगरा, वचन लाल, सरपंच जोगिंदर कुमार, सुदागर गुप्ता, अपनी पार्टी के नेता मंजीत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
-----------
आंबेडकर जयंती पर राशन और खाना बांटा
अरनिया। आरएस पुरा जिला महासचिव राकेश शर्मा ने क्षेत्र के गांब पोयाल में डॉक्टर बीआर आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में गरीबों और जरूरतमंद लोगों को राशन ब खाना बांटा। वहीं आंबेडकर की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ा कर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। संवाद
----------
बाबा साहेब को किया याद
सांबा। कस्बे के लिंक मार्ग पर स्थित गुरु रविदास भवन में गुरु रविदास सभा की ओर से मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भारतरत्न बाबा साहब भीम राव आंबेडकर को जयंती पर याद किया गया। इस अवसर पर सामाजिक दूरी का पूरी तरह से पालन किया गया। कार्यक्रम में सभा के प्रधान भगवान दास, सचिव तारा चंद और सूरम चंद प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। संवाद
------------
भीमराव आंबेडकर की जयंती पर बांटा राशन
बाड़ी ब्राह्मणा। भीमराव अंबेडकर की जयंती को साधारण तरीके से मनाया गया। म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन पूर्ण चंद ने तेली बस्ती में स्थित आंबेडकर भवन में मंगलवार को उनकी मूर्ति पर फूल मालाएं चढ़ाई और गरीबों में रोशन बांटा। उन्होंने कहा कि इस समय सारा भारतवर्ष कोरोनासे जूझ रहा है। इसलिए आज के दिन भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कोई बड़ा आयोजन नहीं किया जाएगा, और सामाजिक दूरी का भी ध्यान रखा जाएगा। संवाद
------------
पुष्प वर्षा कर मास्क वितरित किए
अखनूर। अखनूर। भाजपा जिले की टीम ने मंडल अध्यक्ष जगदीश भगत की टीम ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर पुलिस अधिकारियों और जवानों और अर्धसैनिक बल के अधिकारियों को फूल और मास्क बांटे। भाजपा टीम ने उन्हें माला पहनाई और मौके पर पुलिस और अन्य सुरक्षाकर्मियों को मास्क वितरित किया। इनमें पुन्नू चौक, सुंगल मोड़, निर्दोष चौक, पूल, कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने योद्धा पर पुष्प वर्षा और मास्क वितरित किए। इस अवसर में कुलवंत सिंह, सोनिया वर्मा आदि उपस्थित थे । संवाद
------------
अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाजसुधारक थे अंबेडकर
रामगढ़। संविधान के वास्तुकार बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर की जयंती मंगलवार को रामगढ़ में मनाई गई। अलग-अलग जगहों पर बहुजन समाज पार्टी के लोगों ने संविधान निर्माता को याद किया, लेकिन करोना के कारण इस बार लोगों ने अपने घरों में ही बाबा साहेब को याद किया। सीमावर्ती गांव केसों में स्थानीय युवाओं ने सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए, चेहरों पर मास्क लगाकर बाबा साहेब की फोटो पर फूल अर्पित किए। इस मौके पर गुरदीप कुमार, रवि कुमार, संजीव कुमार, पंकज कुमार, मखन कुमार, अवतार कुमार, रोहित कुमार आदि युवाओं ने बाबा साहिब को याद किया। संवाद
---------
डॉ. आंबेडकर उपेक्षितों को अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के अवसर दिलाए
सांबा। पूर्व मंत्री और जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी (जेकेएपी) के वरिष्ठ नेता मंजीत सिंह और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। मंजीत सिंह ने कहा कि भीमराव ने अपने जीवन को नीचा दिखाने वाले समुदायों के लिए काम किया। शिक्षा के उच्चतम स्तर को आगे बढ़ाने का उद्देश्य उपेक्षित समुदायों को उनकी जाति, पंथ और विश्वास के बावजूद सशक्त बनाना था।
पूर्व मंत्री ने कहा कि भीम राव अंबेडकर ने भेदभाव का सामना किया और समाज के उपेक्षित वर्ग को समान मंच पर लाकर अपने प्रयास से इसे हटा दिया। नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण ने गरीब परिवारों के बच्चों को जीवन में जो वे चाहते हैं, उसे प्राप्त करने के लिए अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के अवसर दिए। इस अवसर पर लोगों से डॉ. आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने को कहा गया।

------------
बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला
अरनिया। भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से अरनिया मंडल के सुहागपुर गांव में भारतरत्न डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इसमें जरूरतमंद परिवारों को राशन एवं मास्क वितरित किए गए और बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में बिश्नाह के पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा ने डॉ. आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि बाबा साहेब ने हम लोगों को राजनीतिक लोकतंत्र के साथ सामाजिक लोकतंत्र को भी प्रस्थापित करना चाहिए। सामाजिक लोकतंत्र का अर्थ है स्वतंत्रता समरसता और जीवन पद्धति हमें भी अपनाना चाहिए।
इस मौके पर धर्मेंद्र सिंह बीडीसी चेयरमैन, कुलदीप राज, जिला महामंत्री सुनील दत्त एवं अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed