फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   culture

प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर में खेली गई फूलों की होली

विज्ञापन
culture
कस्वे के प्राचिन राधा कृष्ण मंदिर में फूलो की होली झुमते हुए भक्तजन - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला रंगों त्योहार होली आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक लोग कई प्रकार मनाते हैं। सोमवार को कस्वे के प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर में फूलों की होली खेली गई।
विज्ञापन

राधा माधव ट्रस्ट के महंत राजेश गिरी की अध्यक्षता में होली महोत्सव के दौरान खेली गई फूलो की होली में युवा शामिल हुए। वहीं बुजुर्गों ने एक दूसरे पर फूलों व रंगों के साथ होली खेली। फूलों की होली के साथ बच्चे भी अपने हम उम्र के लोगों के साथ होली खेलते हुए उत्साहित नजर आए। महिलाएं व युवतियों ने भी एक दूसरे पर फूलो संग रंगों की होली खेलते हुए एक दूसरे को गुलाल लगाने के साथ रंगों के त्योहार पर एक दूसरे को बधाई देते हुए नजर आए।
विज्ञापन

ट्रस्ट के महंत राजेश गिरी ने भगवान कृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि जिस प्रकार मथुरा-वृंदावन में फूलों की होली खेली जाती है उसी प्रकार राधा कृष्ण मंदिर में हर वर्ष फूलों की होली खेली जाती है। उन्होंने कहा कि हालांकि रंगों का त्योहार है, लेकिन वर्तमान में ज्यादातर रंग केमिकल युक्त होने पर फूलों की होली खेलना बेहतर है। उन्होंने कहा कि होली का पर्व हमें आपसी भाईचारे को मजबूत बनाए जाने का संदेश देता है जो हजारों वर्षों से मनाया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाए जाने के लिए क्षेत्र के लोगों का आभार जताया। इस दौरान दोपहर बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें पहुंचे भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

..... फोटो....
आपसी भाईचारे की निशानी होली
अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में होली धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान लोगों ने रंग लगाकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं। सुबह से ही युवाओं की टोली शोर मचाते हुए बाजारों में आवाजाही करने लगी। पुलिस ने विभिन्न चौकों पर नाके लगा करके उन्हें रोका भी। हालांकि कई लोगों ने कोरोना वायरस के डर से होली पर्व नहीं मनाया। युवाओं का कहना है कि होली सभी घर्म के लोग मनाते हैं। यह आपसी भाई चारे की निशानी भी है। संवाद
विजयपुर। होली का पर्व क्षेत्र में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। हर वर्ग ने मौजमस्ती की। लोगों को लुभाने के लिए दुकानदारों ने दुकानें को सजाया। लोगों ने कहा कि इस त्योहार को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। दोस्तों के साथ मौजमस्ती की और एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। संवाद
युवाओं की टोलियों ने जमकर खेली होली
सांबा। जिला भर में होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। युवाओं की टोलियां कस्बा के बाजारों में पूरे जश्न के साथ होली का आनंद ले रही थी। युवक दुकानदारों के माथे पर तिलक लगा कर होली मनाते नजर आए। वहीं युवाओं के साथ युवतियां भी होली का जश्न मनाने में पीछे नहीं रहीं,। उन्होंने सहेलियों के घरों में पहुंच कर होली मनाई। संवाद
परगवाल में फीका रहा होली का त्योहार
परगवाल। रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सीमा क्षेत्र में इस बार होली का त्योहार फीका रहा। यहां इस त्योहार को मनाने में किसी ने ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई। हालांकि छोटे बच्चे पीछे नहीं रहे। उन्होंने अपने तरीके से होली खेलकर एक दूसरे को गुलाल लगाया। गांवों के चौपालों पर बैठे बुजुर्गों ने कहा कि उनके समय में होली के त्योहार का वह बेसब्री से इंतजार करते थे और पूरे गांव वाले मिलकर होली मनाते थे लेकिन बदलते जमाने में गांवों से लुप्त होते त्योहार और मेले पर उन्होंने चिंता जताई। संवाद
उपजिले में होली का पर्व हर्षउल्लास से मनाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा/ मीरां साहिब। होली पर्व पर लोग प्रेम व स्नेह के रंग में रंगे दिखे। सोमवार को दिन निकलने के साथ ही युवाओं, बच्चों ने खूब रंग उड़ा कर होली का पर्व मनाया। मुख्य सड़कों के अलावा चौराहों पर युवाओं की टोलियां एक दूसरे पर रंग डाल मस्ती करते हुए नजर आए। ग्रामीण क्षेत्र में युवा वर्ग व बच्चों में रंगों का पर्व होली मनाने के लिए काफी उत्साह देखा गया।
लोगो को गुलाल लगाने की होड़ लगे होने पर हर ओर होली है भाई होली कहकर एक दूसरे पर रंग डाला गया। कोई सीटी बजा रहा था तो कोई वाहनों के हार्न बजा हुड़दंग मचा रहा था। कई स्थानों पर बच्चे पानी से भरे गुब्बारे फेंक होली खेलते नजर आए। सीमावर्ती क्षेत्र के गांव में होली की धूम रही। सीमांत गांव के पूर्व सरपंच स्वर्ण लाल ने कहा कि होली पर्व पर लोग खूब मस्ती करने के साथ हंसी ठिठोली की जाती है।
----
वास्तु शास्त्र अनुसार होलिका दहन करें
आरएस पुरा। दुर्गा माता मंदिर के पुजारी मोहिंद्र शास्त्री ने वास्तु शास्त्र अनुसार होलिका दहन के बारे में कहा कि वास्तु शास्त्र के अनुसार होलिका दहन के बाद होली की राख को लाकर घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में रखने से सारी नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है। इसी प्रकार होलिका की भस्म को अपने मस्तक एवं गले पर लगाने से स्वास्थ्य सुख बना रहेगा। ऐसा करने से वहां सभी प्रकार की सुख-शांति बनी रहती बने रहने के साथ परिवार की आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती है। संवाद
फोटो
कस्बे में भैरव झांकी निकाली गई
बिश्नाह। कस्बे और आसपास में होली त्योहार धूमधाम से मनाया गया। ज्यादा जोश युवाओं और बच्चों में देखा गया। बच्चे जहां पिचकारी से रंग फेंकते नजर आए, वहीं युवाओं की टोलियां मोटरसाइकिल पर सवार होकर होली मनाते दिखे। देर शाम को कस्बे में परंपरा को कायम रखते हुए भैरव झांकी निकाली गई और देर शाम को कुंडेश्वर धाम में होलिका दहन किया गया। भैरव झांकी के दौरान प्रशासन की तरफ से पुलिस का बंदोबस्त किया गया। संवाद

युवाओं और बच्चों ने मचाया धमाल
अरनिया। क्षेत्र में होली पर्व की काफी धूम रही। सुबह बच्चे और युवाओं ने टोलियों में शामिल होकर एक दूसरे को गुलाल लगाना शुरू कर दिया।
हालांकि कहीं पर भी न तो डोल नगाड़ों के साथ इस पर्व का आयोजन हुआ और न ही होलिका दहन हुआ। फिर भी क्षेत्र में काफी रौनक और उत्साह देखने को मिली। बुद्धिजीवियों ने बताया कि तीन दशक पहले पर्व को संपन्न करने का अलग ही अंदाज और मजा होता था, जो सीमित हो चुका है। होली का त्योहार उत्साह से मनाया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed