फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   culture

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई

विज्ञापन
culture
आरएस पुरा/मीरां साहिब। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा आरएस पुरा की तरफ उपजिले में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंडल प्रधान शिव कुमार बाली की अध्यक्षता में पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

भाजपा पूर्व जिला प्रधान बृजेश्वर सिंह राणा ने कहा कि पंडित दीनदयाल भारतीय राजनीति में सरलता, सादगी और शुचिता के पर्याय रहे। उनको राजनीति का अजातशत्रु कहा जाता है। सुचेतगढ़ मंडल प्रधान गार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर फूलमालाएं अर्पित कर याद किया। पूर्व मंत्री चौ. शाम लाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल के सिद्धांत तथा एकात्म मानववाद दर्शन के कारण भाजपा सदस्यों के नाते विश्व की नंबर एक पार्टी है। वही मीरां साहिब मंडल प्रधान विजय शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिला विंग की आरएस पुरा प्रधान मीता शर्मा, महासचिव नरेंद्र सत्ता, वीडीसी चेयरमैन दलीप कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा के आरएस पुरा मंडल महासचिव सूरत सिंह चाढ़क, रमणीक सिंह, ओमप्रकाश चाचू, आहुति शर्मा, अनिल कुमार, पूर्व मंडल प्रधान नथाराम, डॉ. पीपी सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-----------
पंडित जी के जीवन पर प्रकाश डाला
विजयपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर राजिंदर पुरा में मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा नेता जय शर्मा ने पंडित दीनदयाल नमन कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन देश की संस्कृति और देश के हित को समर्पित रहा। गरीबों, वंचितों और ग्रामीणों के लिए पंडित जी ने प्रेरणा दी है। इस मौके पर केशव शर्मा, अंकुश जमवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
दीनदयाल के पदचिह्न पर चलने का आह्वान
पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन किए गए। सांबा के सुपवाल क्षेत्र में स्थित भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी प्रतिमा के आगे श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम जिला प्रधान अमर सिंह व मंडल प्रधान मोहिंदर पॉल बिक्का की देखरेख में आयोजित किया गया। पार्टी कार्यालय में रखे गए कार्यक्रम में दीनदयाल के पदचिह्न पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. देवेंद्र मन्याल मुख्य रूप से मौजूद रहे, जबकि म्यूनिसिपल कमेटी चैयरमैन पवन कोली, संजीव पाधा, नरेश अंबा, संजीव कुमार, जोगिंदर शर्मा, प्रशांत गुप्ता, बिहारी लाल, राधिका रानी, कुलदीप शर्मा, त्रिलोक सिंह, प्रवीण सिंह, मोती राम, अंकु महाजन, संजीव कुमार मौजूद रहे। उधर नड में भाजपा नेता सुभाष भगत की देख रेख में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। घगवाल में भाजपा नेत्री गीता भगत ने पुण्यतिथि पर कार्यक्रम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed