फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   culture

दलजीत चौक के शिव मंदिर में भंडारा लगाया

विज्ञापन
culture
कस्बे के दलजीत चौक में 17 वें स्थापन दिवस पर भंडारे के दोरान प्रसाद ग्रहण करते लोग - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। कस्बे के दलजीत चौक के पास स्थित शिव मंदिर के बुधवार को 17 वें मूर्ति स्थापना दिवस पर भंडारा लगाया गया। कमेटी के सदस्यों ने मंत्रोउच्चारण के साथ हवन यज्ञ में आहुतियां डाल पूजा की। शिव मंदिर कमेटी के प्रधान लक्की छाबड़ा ने बताया कि कमेटी व बाजार के लोगों के सहयोग से हर वर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम करने का मुख्य उद्देश्य राज्य व क्षेत्र में अमन व शांति बनाए रखने की भगवान भोले से प्रार्थना करना है। इस दौरान एसके बब्बू जलंधरिया ग्रुप द्वारा भगवान शिव का गुणगान करने के साथ कई भेंटें सुनाए जाने पर माहौल भक्तिमय बना रहा। इस दौरान की मंदिर के महंत सुदामा दास, कमेटी के उपप्रधान अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह, सुनील गुप्ता, इंद्रजीत सुदन, काला भगत, सुभाष चौधरी, बस स्टैंड बाजार के प्रधान सुशील शर्मा, कोर्ट बाजार के प्रधान अनिल शर्मा सहित के कई लोगों ने ------------
विज्ञापन

भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
कस्बे के दुकानदारों ने लगाया लंगर
बिश्नाह। कस्बे के मुख्य बाजार में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में दुकानदारों की तरफ से बुधवार को लंगर लगाया गया। इसमें लोगाें को राजमा चावल का प्रसाद वितरित किया गा। मुख्य अतिथि के तौर पर घनश्याम शास्त्री रहे। उन्होंने कहा कि माघ माह बेहद ही धार्मिक माह होता है। इसमें गरीबों में कपड़े अनाज लंगर आदि लगाना शुभ माना जाता है। मुख्य बाजार के दुकानदार इस माह लंगर लगाते रहते हैं। कस्बे का माहौल इस माह में धार्मिक बना रहता है। इस मौके पर पार्षद कुलबीर सिंह लंगेह, सुनील भाटिया, योगेश शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed